Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे गुजरात के CM भूपेन्द्र पटेल, करेंगे रामलला के दर्शन

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था और इसी दिन भव्य मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हुए थे. इसके बाद यानी 23 जनवरी से भक्तों के लिए मंदिर पट खोल दिए गए हैं.

फोटो-सोशल मीडिया

Bhupendra Patel Ayodhya Visit: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे हैं. रामलला के दर्शन के लिए वह अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंच गए हैं. शनिवार को वह रामलला के दर्शन करेंगे और मंदिर का भ्रमण करें. इसी के साथ ही वह सरयू नदी के तट पर तम्बुओं की नगरी भी जाएंगे और देर शाम तक वह अपने मंत्रियों के साथ वापस लौट जाएंगे.

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था और इसी दिन भव्य मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हुए थे. इसके बाद यानी 23 जनवरी से रामलला के दर्शन के लिए आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे, तभी से लगातार हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. तो वहीं मंदिर की सुरक्षा के लिए भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी लगातार रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं.

उत्तराखंड, यूपी और अरूणाचल की सरकारें आ चुकी है अयोध्या

हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी अपने मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे तो वहीं कल ही भाजपा नेता उमा भारती भी अयोध्या पहुंची थीं. इसी क साथ ही भाजपा बूथ स्तर पर एक-एक व्यक्ति को राम मंदिर ले जाने का अभियान चला रहा है. मुफ्त में लोगों को रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं. तो वहीं देश भर के जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री लगाकार अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी अयोध्या पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें-“इस बार कोई आंदोलन नहीं…काशी-मथुरा के सारे सबूत मौजूद…” बोलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर साधा निशाना

ये है मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का  कार्यक्रम

गुजरात के सीएम के अयोध्या दौरे को लेकर राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें कहा गया है कि, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, विधानसभा में सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ला और सत्तारूढ़ बीजेपी के सचेतक विजय पटेल भी दल के साथ दर्शन करने जाएंगे. विज्ञप्ति में कहा गया है, “पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति दो मार्च को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के दर्शन करेंगे. वे सरयू नदी के तट पर तंबुओं की नगरी भी जाएंगे और देर शाम वापस लौटेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital