Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘आतंकियों को लगातार कब्र में पहुंचा रही भारतीय सेना, यह PM मोदी के नेतृत्व का भारत है..किसी भी सूरत में आतंक बर्दाश्‍त नहीं करेगा’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि ‘देश की सेना लगातार आतंकवादियों पर प्रहार कर उन्हें कब्र में पहुंचा रही है. आतंकवादियों के लिए कोई रहम नहीं है. यह मोदी का नया भारत है.’

Tarun Chugh

बीजेपी नेता तरुण चुघ.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को कहा कि देश की सेना लगातार आतंकवादियों पर प्रहार कर उन्हें कब्र में पहुंचा रही है. हमें भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व है.

तरुण चुग ने कहा, “मैं भारत की वीर सेना को सलाम करता हूं जो लगातार आतंकवादियों को कब्र में पहुंचा रही है. जिन आतंकवादियों ने हमारे निर्दोष लोगों की हत्या की, उन्हें सजा मिल रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है जो किसी भी सूरत में आतंक को सहने को तैयार नहीं है. आतंकवादियों के लिए कोई रहम नहीं है. यह मोदी का नया भारत है.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना की प्रेस ब्रीफिंग पर कांग्रेस के नेताओं के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वे हमारे देश की सेना के बहादुर अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए बयानों पर सवाल उठा रहे हैं. भारत के साहसी सैनिकों का मनोबल गिराने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तानी मीडिया की भाषा बोल रहे हैं और पाकिस्तानी मीडिया की कठपुतली बनने के लिए आप भारत की बहादुर सेना का अपमान कर रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही ऐसा रहा है. वे पहले भी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल खड़े कर चुके हैं. कांग्रेस पार्टी ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के नेता को संसद में पहुंचाने के लिए टिकट देती है. जिनकी सरकार में खूंखार आतंकवादियों का पीएम आवास में रेड कारपेट बिछाकर स्वागत होता हो, वह अब सेना के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने में लगे हैं. उन्हें यह समझना चाहिए कि शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के चक्कर में पाकिस्तान और आईएसआई की भाषा नहीं बोलनी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत-पाक के सीजफायर के बाद कांग्रेस नेताओं ने सेना की प्रेस ब्रीफिंग पर सवाल खड़े करते हुए पीओके और पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हुए हमलों में मारे गए आतंकवादियों के नाम मांगे. इसके साथ ही सीजफायर के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के दावों पर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital