Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hamirpur: चार साल के बच्चे की हत्या, नदी में फेंका शव, परिजनों ने लगाया कुकर्म का आरोप, घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम

देवी पंडाल से एक चार साल के बच्चे को अगवा कर हत्या करने की खबर से पूरे गांव के लोगों में आक्रोश है, लोगों ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

मौके पर छानबीन करती पुलिस (फोटो सोशल मीडिया)

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुकर्म के बाद एक बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक एक चार साल के बच्चे को पहले देवी पंडाल से अगवा किया गया, इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे फेंक दिया. शुक्रवार को बच्चे का शव गांव से काफी दूर नदी किनारे मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम को निर्देश दे दिया है. इस घटना के बाद से ही गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया है. तो वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. परिजनों के आरोप के बाद पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. तो वहीं परिजनों ने बच्चे के साथ कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव से सामने आई है. यहां नवरात्र के पर्व पर देवी पंडाल लगाया गया है और भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात में देवी पंडाल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे तो वहीं गांव के तमाम बच्चे भी देवी पंडाल में भजन-कीर्तन सुनने के लिए पहुंचे थे. भजन-कीर्तन के बाद बच्चे और परिजन अपने-अपने घर चले गए, लेकिन एक चार साल का बच्चा अपने घर नहीं पहुंचा. इसी के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. इस पर परिजनों ने घटना की सूचना यूपी-112 और मौदहा कोतवाली पुलिस को दी. पुलिस ने गांव के लोगों से बच्चे के बारे में पूछा. वहीं बच्चे के पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि गांव के बाबू उर्फ तौकीर अहमद को उन्होंने देवी पंडाल के पास बच्चे के साथ खेलते देखा गया था. तो वहीं उसे प्रसाद देकर देवी पंडाल से लोगों ने भगा दिया था. इस पर पुलिस बाबू उर्फ तौकीर के घर पहुंची और उससे पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक जब टीम तौकीर के घर पहुंची तो वह अर्धनग्न अवस्था में था और उसके पैरों में कीचड़ लगा था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कमलनाथ ने बिगाड़ा अखिलेश का नाम, विरोध में उतरे केशव प्रसाद मौर्य, इंडिया गठबंधन पर लटकी तलवार

इस पर पुलिस को कुछ शक हुआ और पुलिस गांव से दूर नदी किनारे पहुंची, तो वहां पर बच्चे का शव पड़ा मिला. हालांकि पुलिस बच्चे को कब्जे में लेकर मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिजनों और गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है तो वहीं परिजनों ने कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने गांव के ही तौकीर अहमद को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

सूचना मिलने के बाद ही सीओ मौदहा विवेक यादव और कोतवाल सुरेश कुमार सैनी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहीं हमीरपुर की आईपीएस अधिकारी दीक्षा शर्मा भी घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक टीम को लगाया गया है. एसपी ने मीडिया को जानकारी दी कि, बच्चे का शव कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड से साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई कराई की जा रही है. दोषी कोई भी हो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital