Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: सचिव जी का कारनामा, नहीं दी रिश्वत तो बना डाला जिंदा आदमी का डेथ सर्टिफिकेट, निलंबित

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले के अटवा गांव निवासी विश्वनाथ कुमार ने अपनी पत्नी शांति देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिनकी करीब दो सप्ताह पहले ही मृत्यु हो गई थी.

प्रतीकात्मक फोटो.

UP News:  उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले के एक पंचायत सचिव की हरकत सुर्खियां बटोर रही है. सचिव जी को रिश्वत ना मिला तो उन्होंने एक जिंदा आदमी को ही कागज पर निपटा दिया. मामला ये है कि हरदोई जिले के अटवा गांव पंचायत में सचिव ने रिश्वत न मिलने से नाराज होकर एक जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जबकि उसकी पत्नी की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हो गई थी.

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, जिले के अटवा गांव निवासी विश्वनाथ कुमार ने अपनी पत्नी शांति देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिनकी करीब दो सप्ताह पहले ही मृत्यु हो गई थी. विश्वनाथ ने डीएम से की शिकायत में दावा किया कि उन्हें लगभग रोजाना ही प्रमाण पत्र के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि पंचायत सचिव सरिता देवी ने प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

विश्वनाथ कुमार ने कहा कि पंचायत सचिव ने उन्हें विश्वनाथ कुमार का ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर सौंप दिया, जबकि उन्होंने पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था. विश्वनाथ ने बताया कि वह तब ठीक से देख नहीं पाए थे, लेकिन घर जाकर इसे देखा तो हैरान रह गए.

सचिव को किया गया निलंबित

इस घटना से स्तब्ध विश्वनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ जिला अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें मामले से अवगत कराया. पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने पंचायत सचिव को निलंबित करने और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया.

बुधवार को हरदोई में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”रिश्वत मांगना और फिर किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाना गंभीर मामला है…हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.” वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विश्वनाथ को बाद में सही मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया.


ये भी पढ़ें:  X New Features: नए साल पर X लाया बवाल फीचर्स, अब मोबाइल में ही कर सकेंगे ये दोनों काम


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital