देश

Haryana: BJP सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, छठे पे कमीशन के तहत महंगाई भत्ता 9% बढ़ाया; 1 जुलाई 2023 से लागू होगी वृद्धि

Haryana Government DA Hike : नए साल के मौके पर हरियाणावासियों के लिए राहतभरी खबर है. यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार ने छठे पे कमीशन के अधीन का कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है. प्रदेश में छठे पे कमीशन के तहत काम कर रहे कर्मचारियों, पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 9% की बढ़ोतरी हुई है.

इसे लेकर वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं. अब छठे पे कमीशन के अधीन का कर रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 221% से बढ़कर 230% हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू होगी. बकाया एरियर संबंधित कर्मचारियों और पेंशनरों के खातों में जमा कराया जाएगा. हालांकि, यह लाभ छठे पे कमीशन वाले कर्मचारियों को मिलेगा.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले को सराहा है. उन्होंने अपने “सीएम की विशेष चर्चा” के 50वें कार्यक्रम में प्रदेशवासियों से फोन के माध्यम से बात की. उन्होंने कहा— “पिछले एक साल के दौरान मुझे विभिन्न वर्गों से सीधे बात करने का अवसर मिला, जिससे उनकी समस्याएं, शिकायतें व सुझाव मुझ तक सीधे पहुंचे. मुझे कई योजनाओं और सेवाओं के कार्यान्वयन के बारे में लोगों से मिले फीडबैक के बाद उन्हें और प्रभावी ढंग से लागू किया गया, इस प्रकार नागरिकों के लिए मेरा निर्णय बेहद फलदायी साबित हुआ.”

यह भी पढ़िए: अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेबी को बचे 2 मामलों की जांच के लिए दिया 3 महीने का समय, दखल से किया इनकार

Bharat Express Desk

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago