देश

यूपी में नाले के किनारे बम दिखने से मचा हड़कंप, पुलिस ने कहा- 15 किलो है वजन, ये किसी तोप का गोला तो नहीं?

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नाले किनारे 15 किलो का बम का गोला पड़ा होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया. इसके बाद नाले के आस-पास रहने वालों ने पुलिस को बुला लिया. इससे पहले कोई अनहोनी होती पुलिस ने बम को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया और बम की जांच के लिए मेरठ से बम निरोधक दस्ता बुलाने के लिए पत्र लिख दिया है तो वहीं पुलिस का मनाना है कि मेरठ में गत दिनों कबाड़ी के यहां हुए विस्फोट की घटना के बाद किसी कबाड़ी ने डर की वजह से बम को नाले में फेंक दिया होगा और फिर जेसीबी से जब नाले की सफाई की गई है, तो उसमें ये बाहर निकल आया होगा.

इस संबंध में नई मंडी थाना प्रभारी बबलू सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, शाम को किसी व्यक्ति ने सूचना दी, कि सुभाष नगर नाले के पास बम नुमा कोई गोला पड़ा हुआ है. इस पर तत्काल थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा नाले के किनारे बम (गोला) पड़ा हुआ था. इस पर इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गई. थाना प्रभारी बबलू सिंह ने आगे बताया कि, फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बम के गोले को उठाकर शहर से बाहर एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है. उन्होंने आगे बताया कि, गोले का वजन करीब 15 किलो है, जिसके ऊपर मोटी परत चढ़ी हुई है.

ये भी पढ़ें- Honor Killing: बदायूं में पिता ने बेटी के साथ प्रेमी को काट डाला, खून से सना फावड़ा लेकर पहुंचा थाने

इसी के साथ उन्होने बताया कि, एक सप्ताह पूर्व जेसीबी से नाले की सफाई की गई थी. शायद उसी समय बम नाले से बाहर आ गया होगा और उस समय किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया होगा. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, मेरठ में गत दिनों कबाड़ी के यहां विस्फोट की घटना हुई थी. शायद इस घटना के बाद किसी कबाड़ी ने डर की वजह से बम को नाले में फेंक दिया होगा और फिर जेसीबी से जब नाले की सफाई की गई है, तो उसमें ये बाहर निकल आया होगा. फिलहाल इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है. तो वहीं मोहल्ले के लोगों से इसको लेकर न डरने की अपील की है.

बम की होगी जांच

इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण ने बताया कि, ‘नाले से मिला बम का गोला देखने से तोप का गोला लग रहा है. फिलहाल इसकी पुष्टि के लिए मेरठ से बम निरोधक दस्ता बुधवार को आकर जांच करेगा. इसी के बाद पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल गोला सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है.’

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago