देश

राहुल गांधी अजीब चीज हैं, सबकी जाति पूछ रहे हैं लेकिन अपनी नहीं बताएंगे: CM हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma Vs Rahul Gandhi: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अजीब चीज हैं. वे एक तरफ जगह-जगह पत्रकारों से उनकी जाति पूछते हैं और जब लोगों ने उनकी जाति पूछ दी तो वे सवाल उठाते हैं कि मेरी जाति क्यों पूछी? आखिर अगर वे जातीय जनगणना कराना चाहते हैं तो बिना जाति पूछे यह कैसे संभव होगा?

हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “राहुल गांधी अजीब चीज हैं…वे क्या करते हैं, क्या बोलते हैं – बहुत ही दिक्कत वाले व्यक्ति हैं.”

कांग्रेस नेता ने पूछा- तुम ओबीसी हो क्या

उन्होंने कहा कि मेरे पास वो वीडियो है, जिसमें राहुल गांधी एआईसीसी हेडक्वार्टर में एक पत्रकार से उसकी और उसके मालिक की जाति पूछ रहे हैं. इसी तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी एक अन्य पत्रकार से पूछा कि तुम ओबीसी हो क्या? उन्होंने जाति के सवाल इस तरह से पूछे थे कि लोग उन्हें मारने के लिए तैयार हो गए थे.

‘राहुल गांधी की सोच सामंतवादी है’

असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की सामंतवादी सोच है कि सबकी जातीय जनगणना हो, लेकिन खुद उनसे उनकी जाति नहीं पूछी जाए. वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी, हिमंता बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर और अमित शाह तो अपनी जाति बताएं लेकिन मैं अपनी नहीं बताऊंगा, क्योंकि मेरे नाम के आगे गांधी लिखा हुआ है. ऐसा हो सकता है क्या?

झारखंड दौरे पर आए हिमंता बिस्वा

हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हैं. वे दो दिनों के झारखंड दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने राज्य के पाकुड़ के गायबथान गांव के लोगों और केकेएम कॉलेज के छात्रों से मुलाकात के बाद आरोप लगाया था कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

10 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

17 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

20 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

43 minutes ago