Bharat Express DD Free Dish

कश्‍मीर से खत्‍म हो रहा अलगाववाद: हुर्रियत से जुड़े दो और समूह मुख्यधारा में लौटे, गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी

Kashmir News: मोदी सरकार की कुशल नीतियों के चलते जम्‍मू-कश्‍मीर में अलगाववाद की पराजय और जन-एकता की जीत हो रही है. अभी गृह मंत्री ने वहां हुर्रियत से जुड़े दो समूहों के मुख्यधारा में शामिल होने की जानकारी देश को दी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Hurriyat Groups In Kashmir: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कश्मीर घाटी से एक बड़ी खबर साझा की. हुर्रियत से जुड़े दो और प्रमुख समूह, J&K Tahreeqi Isteqlal और J&K Tahreek-I-Istiqamat, ने अब अलगाववाद को त्यागते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्मित नए भारत में विश्वास जताने का फैसला लिया है.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने X प्लेटफॉर्म (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कश्मीर की एकता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है.

मोदी सरकार में हारा अलगाववाद

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में कश्मीर में अलगाववाद की शक्तियाँ अपनी आखिरी सांसें ले रही हैं और अब पूरे कश्मीर में एकता की विजय की गूंज सुनाई दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से कश्मीर की भूमि पर शांति और स्थिरता स्थापित हो रही है, और यह कदम उन लोगों के लिए एक संदेश है जो अब तक अलगाववाद के पक्ष में थे.

amitshah

कश्मीर अब नई शुरुआत की ओर

इस निर्णय से कश्मीर के भविष्य में एक नए दृष्टिकोण की उम्मीद है, जहां अलगाववाद के बजाय मुख्यधारा में शामिल होकर विकास और शांति की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को कश्मीर में एक नई शुरुआत और एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

यह भी पढ़िए: PMAY-G से जम्मू-कश्मीर में यहां बनाए गए 46,800 से ज्‍यादा घर, लाभार्थियों ने मोदी सरकार को सराहा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read