Bharat Express DD Free Dish

Lucknow: पति नौकरी के लिए चला गया बाहर, पत्नी ने फेसबुक पर कर ली दोस्ती, मिलने गई तो हुआ रेप, धर्मांतरण का बनाया दबाव

महिला की दोस्ती फेसबुक पर निहाल उर्फ सैयद अब्दुल आलिम जाफरी नाम के युवक से हो गई. वह नोएडा में इंजीनियर था.

सांकेतिक फोटो सोशल मीडिया

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला का पति नौकरी के लिए बाहर चला गया तो उसने फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती कर ली और फिर बातचीत शुरू कर दी. इस दौरान उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और फिर रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित महिला ने आरोपी पर धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है. महिला ने ये भी बताया है कि उसने आरोपी से डर की वजह से अपना घर तक छोड़ दिया और दूसरी जगह शिफ्ट हो गई, लेकिन फिर भी वह उसे धमकी देकर लगातार प्रताड़ित करता रहा. फिलहाल महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र की निवासी है. उसके पति हाल ही में नौकरी के लिए गुजरात चले गए. इसके बाद महिला की दोस्ती फेसबुक पर निहाल उर्फ सैयद अब्दुल आलिम जाफरी नाम के युवक से हो गई. निहाल लखनऊ के मड़ियांव के शिवानी नगर का रहने वाला है. वह नोएडा में इंजीनियर था. महिला ने बताया कि आरोपी निहाल उर्फ सैयद अब्दुल आलिम जाफरी महिला से फेसबुक पर फ्रेंडशिप के बाद मिलने आने लगा. इस दौरान उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत के दौरान ये भी आरोप लगाया है कि, वीडियो बनाने के बाद आरोपी उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा और इसी के साथ उसे गिफ्ट का लालच भी दे रहा था, जिससे वह काफी डर गई थी. महिला ने बताया कि उसने आरोपी की बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

ये भी पढ़ें- Pilibhit: लोकसभा चुनाव से पहले अपनी ही सरकार को खरी-खोटी सुनाने में जुटे हैं वरुण गांधी, बोले-“अंग्रेज कहां से आ गए”

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत के दौरान ये भी कहा है कि, वह आरोपी से इतना डर गई थी कि उसने अपना मकान तक छोड़ दिया था और दूसरी जगह रह रहे परिवार के पास चली गई थी, लेकिन आरोपी वहीं भी उसका पीछा करता हुआ चला आया था. उसकी इसी हरकत से आजीज आकर उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. तो वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. इस प्रकरण में पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने मीडिया को बताया कि, आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read