Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुवाहाटी में मैच होगा तो राहुल गांधी गुजरात में बैट-पैड लेकर तैयार होंगे लेकिन मैदान में नहीं उतरेंगे- हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस नेता पर तंज

असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा ने कहा कि राहुल गांधी ने सावरकर  का अपमान कर घोर पाप किया. उन्हें इसके लिए राजनीतिक रूप से भुगतान करना होगा.

राहुल गांधी-हिमंता बिस्वा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी  के वीर सावरकर पर बयान के बाद से ही बीजेपी उनपर हमलावार है. असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा ने राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा राहुल गांधी  ने सावरकर  का अपमान कर घोर पाप किया. उन्हें इसके लिए राजनीतिक रूप से भुगतान करना होगा. बिस्वा ने कहा कि,  गुवाहाटी में मैच होगा तो राहुल गांधी गुजरात में बैट-पैड लेकर तैयार होंगे लेकिन मैदान में नहीं उतरेंगे.

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच देश की सियासत गर्मा गई है. कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा मिशन पर निकले राहुल गांधी के सावरकर पर दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी और शिवसेना उनपर हमलावार नजर आ रही है. खासकर बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को जमकर घेर रही है.  बीजेपी के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के ऐतिहासिक ज्ञान पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बैट-पैड तैयार लेकिन मैदान में नहीं उतरेंगे राहुल

महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान  राहुल गांधी के द्वारा वीर सावरकर पर दी गई टिप्पणी के बाद बीजेपी उनको चारों ओर से घेरने में लगी हुई है. शनिवार को सूरत में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे  हिमंता बिस्वा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास के बारे में बहुत कम ज्ञान है. जिसकी वजह से उन्हें राजनीतिक रूप से भुगतान करना पड़ेगा.

बिस्वा ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि, ” राहुल गांधी की एक आदत है जो मैं कई दिनों से देख रहा हूं. अगर गुवाहाटी में क्रिकेट मैच होता है, तो वो गुजरात में होंगे. वो गुजरात में बैट और पैड लेकर तैयर तो रहेंगे, लेकिन मैदान पर नहीं  उतरेंगे”.

दरअसल हिमंता बिस्वा ने यह  बात इसलिए कहीं क्योंकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में एक रैली की. इस रैली में राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर बात करते हुए बीजेपी पर हमला किया था. साथ ही अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव पर भी बात की थी, जबकि उन्होंने चुनाव के लिए गुजरात में अब तक एक भी रैली या जनसभा नही की है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital