बागपत में इमाम को बंदूक की नोंक पर लगवाए जय श्रीराम के नारे
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बार फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई है. सवाल उठ रहा है कि आखिर अब कहां गए वो पुलिस अफसर जो हर नागरिक की सुरक्षा का दावा करते हैं. दरअसल मस्जिद में नमाज अदा कर लौट रहे शहर काजी के बेटे को कुछ युवकों ने रोक लिया इसके बाद उससे जबरन जय श्री राम के नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. वहीं इमाम मुजीब उर रहमान का कहना है कि उस पर मंगलवार को हमला किया गया था जिसके बाद पुलिस ने शुरूआत में इस मामले में ढिलाई बरती लेकिन एसपी से शिकायत करने के बाद अगले दिन शिकायत दर्ज की गई और बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
बता दें कि शहर काजी हबीबुर्रहमान का बेटा मुजीबुर्रहमान शहर की एक मस्जिद में इमाम है. वह पुराने कस्बे की एक मस्जिद में नमाज अदा कराकर घर लौट रहा था. मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को बताया कि गले में भगवा गमच्छा डाले तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद तमंचा तानकर पहले हिन्दुस्तान जिंदाबाद और फिर जय श्री राम के नारे लगाने का दबाव बनाया. उसने जय श्रीराम के नारे लगाने से मना किया तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी. उसके गले में गमच्छा डालकर जबरन जय श्री राम के नाके लगवाने लगे. हंगामा होने पर तीनों युवक धनकी देते हुए भाग गए.
वहीं, इस मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की एसपी से शिकायत होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आ गई और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अभी एक आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:बेहद किफायती दामों में पुरी-कोणार्क से लेकर अयोध्या-वाराणसी तक की सैर करा रहा IRCTC, जानें कितना होगा किराया
पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जिसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की तो एसपी ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया. हालांकि पुलिस ने अब तक तीसरे आरोपी का नाम नहीं बताया है.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…