देश

Indian Railway: ट्रेन में चढ़ने के बाद इधर-उधर टाइम पास करने से बचें, सीट पर पहले पहुंचें, वरना अब 10 मिनट में हाथ से चली जाएगी बर्थ!

Indian Railway Rules: रेलगाड़ी में तो सब सफर कर ही चुके होंगे. मगर, रेलवे के नियमों से सब लोग वाकिफ नहीं होते. रेलवे स्‍टेशन पर एंट्री से लेकर ट्रेन में सफर करने तक कई ऐसे नियम हैं, जिनका उल्‍लंघन करने पर लोगों को जुर्माना भरना पड़ जाता है. एक नियम ये है कि अगर अब आप अपनी ट्रेन में रिजर्वेशन वाली सीट पर देरी से पहुंचते हैं तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है. दरअसल, अब टीटीई आपकी उपस्थिति दर्ज करने के लिए सिर्फ 10 मिनट का ही इंतजार करेगा.

अमूमन लोग अपने गंतव्‍य स्‍थल की ट्रेन पकड़ने के लिए समय से पहले ही स्टेशनों पर पहुंच जाते हैं, लेकिन फिर भी कई बार किन्हीं कारणों से उनकी ट्रेन छूट जाती है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि अब क्या उनकी सीट किसी और को दे दी जाएगी. यहां बताई गई बातें जान लीजिए, ताकि आप भविष्‍य में गलतियों से बच सकें.

आपकी सीट किसी अन्य वेटिंग टिकट वाले यात्री को दी सकती है
रेलवे का नियम ये है कि अगर किसी कारणवश आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आपका रिजर्वेशन तुरंत कैंसिल नहीं होता. मगर, उस कंडीशन में टीटीई (TTE) आपकी सीट किसी दूसरे को दे देगा. उसके बाद आप वापस अपनी सीट पाने के लिए अगले स्टेशन पर पहुंचकर अपनी सीट क्लेम कर सकते हैं. हालांकि, रेलवे कंफर्म टिकट पर आपकी सीट अगले 2 स्टेशनों तक के लिए रिजर्व रखता है. उसके बाद टीटीई (TTE) आपकी सीट किसी अन्य वेटिंग टिकट वाले यात्री को दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Indian Railways: 100 रुपये में रेलवे स्‍टेशन पर मिलेगा कमरा, जानें कैसे करें बुक

ट्रेन चलने के 10 मिनट में अपनी सीट पर पहुंचें
बिना किसी झंझट के ट्रेन में सफर करने के लिए ये जरूरी है कि आप ट्रेन चलने के 10 मिनट में अपनी सीट पर पहुंच जाएं. क्‍योंकि अब ऐसा नहीं होगा जैसे पहले एक-दो स्टेशन के बाद भी यात्री सीट पर पहुंचते थे तो भी टीटीई (TTE) उनकी रिजर्व सीट पर उपस्थिति मार्क कर देता था. अब तो टीटीई (TTE) यात्री को सिर्फ 10 मिनट का ही समय देना होगा. अब चेंकिंग स्टाफ हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए टिकट चेक करते हैं और इसमें यात्री के आने या ना आने की जानकारी देनी होती है. पहले ये व्यवस्था कागजों पर रहती थी, जिसमें टीटीई (TTE) अगले स्टेशन तक इंतजार कर लेता था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago