देश

Watch: ग्रेटर नोएडा में टोल मांगने पर भड़की कार सवार महिला, टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा, दी गालियां

Greater Noida Toll Plaza: ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर दंबग महिला की दबंगई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा पर महिला टोल कर्मी के साथ एक दबंग महिला बदसलूकी कर रही है. पूरा मामला सिर्फ टोल मांगने को लेकर बताया जा रहा है. टोल प्लाजा पर जैसी ही महिला कर्मी ने टोल मांगा तो दंबग महिला आग-बबूला हो गयी. उसने कैबिन में घुसकर महिला कर्मी के साथ जमकर मारपीट की और गाली गलौज करने लगी.

यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, घटना सोमवार को घटित हुई. वहीं घटना के बाद टोल मैनेजर की ओर से दादरी कोतवाली में अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दंबग महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है.

मुंह दबाया, बाल खींचकर गिराया

सीसीटीवी में कैद हुए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग महिला ने पहले महिला टोल कर्मी के कैबिन में घुसती है और फिर उसके बाद काफी देर तक बाल खींचकर बदसलूकी करती है और फिर उसका मुंह दबा देती है. सिर्फ इतना ही नहीं महिला आखिर में उसको कुर्सी से भी गिरा देती है और धमकाने लगती है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: कहां तक पहुंचा चंद्रयान-3? लोकेशन को लेकर ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

दंबग महिला ने आईडी तक नहीं दिखाई

पुलिस के मुताबिक, टोल प्लाजा का एक वीडियो सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर एक महिला और एक पुरुष कार में यहां आए थे. जब दोनों टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उनसे महिला टोल कर्मी ने आई दिखाने को कहा, इस उन्होंने खुद को लोकल बाताया और आईडी न दिखाते हुए गाड़ी को आगे जाने के लिए कहा. इसके बाद भी महिला कर्मी ने उनकी कार को आगे जाने नहीं दिया. जिस पर महिला बौखला गई और उसने गाड़ी से नीचे उतरकर सीधे कैबिन में घुसी और महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे धमकाने लगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश के उदय से लेकर NSG के गठन तक… पर्दे के पीछे के इन गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्म प्रोडक्शंस

धर्म प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव ने देश की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ (R&AW) के संस्थापक…

6 minutes ago

क्या नए मतदाताओं की राह होगी मुश्किल? चुनाव आयुक्तों के ‘डिसेंट नोट’ से घिरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, विपक्ष का तीखा हमला

नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले 'फॉर्म 6' में किए गए…

23 minutes ago

‘जो राम का नहीं, वो कृष्ण का नहीं’, ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर हमला

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या, काशी और…

31 minutes ago

3 नाबालिगों समेत लड़की को खंभे से बांधकर पीटा, पूरे गांव में घुमाया, 150 ग्रामीणों पर FIR

Koderma Minor Case: झारखंड के कोडरमा जिले के लोचनपुर गांव में नाबालिगों से जुड़ा मामला…

47 minutes ago

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन, 200 सदस्यों को देश छोड़ने का आदेश

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है. एजेंसियों ने…

1 hour ago