देश

MP Election: मध्यप्रदेश में वंशवाद से तौबा! शहजादों को नहीं मिल रहा बीजेपी का टिकट, जानें कौन-कौन रहे खाली हाथ

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश के लिए चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस कड़ी बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पार्टी किसी भी स्थिति में ऐसा कोई कदम नहीं रखना चाहती है, जिससे उसे चुनाव में कोई भी दिक्कत हो. पार्टी ने प्रदेश में अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में भी बीजेपी ने कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों को मैदान में उतारा है. बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 24 राज्य मंत्री हैं, लेकिन इसमे गौर करने वाली ये है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता इस चुनाव में अपने बच्चों को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया है.

बीजेपी ने हमेशा से वंशवाद या परिवारवाद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है, ऐसे में पार्टी ने चुनाव में कोई रिस्क नहीं लिया है जिससे विपक्ष उन पर हमलावर हो. इसलिए पार्टी सीनियर नेताओं के बच्चों को अभी राजनीति में आने के लिए इंतजार करना होगा.

वंशवाद की राजनीति पर बीजेपी करती रही है हमला

बीजेपी ने जब अपनी चौथी लिस्ट की सूची जारी की तो इस बात की चर्चा थी कि क्या बीजेपी उन नेताओं के बच्चों को मैदान में उतारेगी. जो काफी से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं. वैसे राज्य के पार्टी के सीनियर नेताओं में कई ऐसा नेता है जो अपने बच्चों को इस चुनावी मैदान में उतारना चाहते थे, लेकिन अभी उन्हें इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि पार्टी अभी किसी खतरे को मोल लेना नहीं चाहती है. चलिए अब आपको सबसे पहले उन वरिष्ठ और कद्दावर नेताओं के बारे में बताते हैं जिन्हें अपने बेटे या बेटियों को मैदान में उतारना था.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas war: फिलिस्तीन के समर्थन में Congress का प्रस्ताव, कैलाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

सीएम के बेटे की थी चर्चा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है. इस बात की चर्चा थी कि सीएम के बेड़े कार्तिकेय चौहान को मैदान में उतारा जा सकता है. वो कई बार अपने पिता के साथ निर्वाचन क्षेत्र सीहोक के बुधनी में राजनीतिक कार्यक्रमों में सर्किय दिखे  हैं. सीएम के बाद राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे सुकर्ण मिश्रा भी राजनीति सर्किय रहते हैं. उनको लेकर कहा जाता है कि पर्दे की पीछे से रणनीति मैनेज करते हैं. इसके अलावा यह भी खबरे हैं कि वह कई बार अपने पिता के ग़ह क्षेत्र में स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें करते हैं.

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय इंदौर-3 से विधायक हैं. हालांकि बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर अपना उम्मीदवार तय नहीं किया हैं. ऐसे में देखना होगा क्या इस बार चुनाव में बीजेपी उन्हें मैदान में उतारेगी या नहीं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

1 minute ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

20 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

27 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

34 minutes ago