देश

Atiq Ahmed Son: ‘अतीक अहमद के दोनों बेटों की कस्टडी शाहीन को दी…’ यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

Atiq Ahmed Children’s Custody: यूपी में मारे गए कुख्‍यात माफिया अतीक अहमद के नाबालिग बेटों को यूपी सरकार ने शाहीन को सौंप दिया है. शाहीन अतीक अहमद की बहन है, जो काफी समय से अतीक के जिंदा बचे दोनों बच्‍चों की कस्‍टडी की मांग कर रही थी. दरअसल, जब अतीक अहमद की आपराधिक दुनिया को खत्‍म करने की कवायद शुरू की गई थी तो पुलिस ने उसके दोनों बच्चों को बाल सुधार गृह में भेज दिया था.

अब यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि अतीक के बेटे उसकी बहन शाहीन की कस्‍टडी में भेज दिए गए हैं. जिनके लिए शाहीन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि, अतीक के दोनों बेटों (अहजम और अबान) को कल ही सुधार गृह से निकाल कर शाहीन को सौंप दिया गया है. इसी के साथ मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद के दो नाबालिग बच्चों की कस्टडी से जुड़े मामले का निपटारा कर दिया.

अब बहन संभालेगी अतीक के बच्चों की जिम्मेदारी

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने इस सम्बंध में जानकारी दी है कि, अतीक की बहन शाहीन हटवा गांव में रहती हैं और उन्होंने अतीक के दोनों बेटों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली थी और उन्होंने बच्चों को उनके सुपुर्द करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था. इसी के बाद सोमवार (9 अक्टूबर 2023) को माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों अहजम और अबान को राजरूपपुर स्थित बाल सुधार गृह से निकाल कर माफिया अतीक की बहन यानी बच्चों की बुआ शाहीन को सौंप दिया गया है. बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल के अहम गवाह उमेश पाल की हत्याके बाद से ही पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को बाल सुधार गृह में रखवा दिया था. इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धूमनगंज पुलिस से आख्या मांगी थी. इस पर पूरे मामले को लेकर और बच्चों को क्यों बाल सुधार गृह में रखवाया, इसको लेकर धूमनगंज थाने की पुलिस ने अपनी आख्या में जानकारी दी थी कि, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक की पत्नी सहित उसका पूरा परिवार फरार हो गया था. इस दौरान उसके दोनों बच्चे चकिया में लावारिस हालत में मिले थे. इसी वजहा से सुरक्षा की दृष्टि से अतीक के दोनों बेटों को बाल गृह में भिजवाया गया था.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों को सेना ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इसी साल बदमाशों ने मार दी थी अतीक को गोली

बता दें कि 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब दोनों को पुलिस कस्टडी में सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए ले जाया जा रहा था. पत्रकार बनकर पहुंचे तीन बदमाशों ने मौका पाते ही दोनों माफिया ब्रदर्स पर गोली बरसा दी थी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. हत्या के बाद हमलावरों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है तो वहीं उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसकी देवरानी व एक बहन भी फरार चल रही है. पुलिस इन लोगों की तलाश करने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago