देश

G20 Summit 2023: जी20 समिट का समापन, PM मोदी ने दिया वर्चुअल सेशन बुलाने का प्रस्ताव, कहा- उम्मीद है आप सभी इससे जुड़ेंगे

G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई अहम बातों का जिक्र करते हुए अगले साल जी20 शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता करने वाले ब्राजील को बाधाई दी. इसके साथी ही उन्होंने ब्राजील को जी20 की अध्यक्षता सौंप दी है. अपने समापन भाषण में पीएम ने कहा कि विश्व को एक बेहतर भविष्य की तरफ ले जाने के लिए ये जरूरी है कि वैश्विक व्यवस्थाएं वर्तमान की वास्तविकताओं के मुताबिक हों. आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी इसका एक उदाहरण है. जब यूएन की स्थापना की गयी थी, उस समय का विश्व आज से बिल्कुल अलग था.

पीएम मोदी ने अपने समापन भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसूजा को G20 की अध्यक्षता सौंप दी. अब अगले ब्रजील जी20 के नये नाम जी21 के साथ इसकी अध्यक्षता करेगा. इस दौरान पीएम ने कहा कि मैं लुइज इनासियो को मैं हार्दिक शुभकामाना देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं.

नवंबर के अंत में G20 का एक और वर्चुअल सेशन का दिया प्रस्ताव

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है. इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं. हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है. मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें. इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं. इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे. इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं. इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी. मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे.”

यह भी पढ़ें-  “बाली बाली था और दिल्ली दिल्ली”, रूस-युक्रेन युद्ध को लेकर इंडोनेशिया और भारत के घोषणापत्र की तुलना पर बोले एस जयशंकर

परिवर्तन के साथ स्थिरता की भी जरुरत

G20 समिट के समापन पर पीएम मोदी ने कहा, तेजी से बदलते विश्व में हमें परिवर्तन के साथ-साथ स्थिरता की भी उतनी ही जरूरत है. आइए! हम प्रण लें कि हरित विकास समझौता, एसडीजी पर कार्य योजना, भ्रष्टाचार विरोधी उच्च स्तरीय सिद्धांत, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और एमडीबी सुधार के अपने संकल्पों को सिद्धि तक लेकर जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

60 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago