देश

Independence Day 2023: किसान-सरपंच, सेंट्रल विस्टा से जुड़े श्रमिक…आजादी के जश्न में लाल किले पर ये होंगे खास मेहमान

Independence Day Chief Guest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से भाषण देंगे. दिल्ली में समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही है. इस बार पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संबोधन काफी अहम होने वाला है, क्योंकि यह उनके इस कार्यकाल का आखिरी भाषण होगा. इससे पहले पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. वहीं इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के गेस्टों की लिस्ट भी तैयार कर ली गयी है.

पहले की तुलना में इस बार ज्यादा संख्या में गेस्टों को बुलाया गया है. सरकार ने इस बार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए महमानों को शामिल होने का न्योता दिया है. इस साल किसान, सरपंच और सेंट्रल विस्टा के मजदूर में इसमें शामिल होने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, इस बार लगभग 1800 गेस्ट होने वाले हैं.

सरकार की जनभागीदारी दृष्टिकोण के अनुरूप पहल

केंद्र सरकार के मुताबिक, 15 अगस्त के मौके पर लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह में देशभर के अलग-अलग वर्गों से लोगों को उनके जीवनसाथियों के साथ बुलाया गया है. महमानों की संख्या लगभग 1800 होने वाली है. सरकार की यह पहल जनभागीदारी दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है. इन विशिष्ट महेमानों में 660 से अधिक जीवंत गांवों के 400 से अधिक सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- 14 अगस्त पर मेजर गौरव आर्या ने Pakistan को बोला, “हैप्पी बर्थडे बेटा”, वायरल मीम्स पर लोगों ने कहा- भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे

इसके अलावा विशिष्ठ महमानों की सूचि में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 मजदूर, 50-50 खादी कार्यकर्ता, सीमा पर स्थित सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना से जुड़े लोगों के साथ-साथ 50-50 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे को आमंत्रित किया गया है. वहीं देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोड़ों को उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले में आयोजित समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है

12 स्थानों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट

सरकार की तरफ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राजघाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो गेट, इंडिया गेट, विजय चौक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नौबत खाना और शीश गंज गुरुद्वारा सहित 12 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago