Weather Update: मार्च की शुरुआत के साथ ही देशभर में गर्मी का असर तेज़ी से बढ़ रहा है. अब सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में लू चल सकती है.
बारिश का अलर्ट
गर्मी के बीच राहत की खबर भी है. मौसम विभाग ने आठ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री ज्यादा रह सकता है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान 4–6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 10 से 12 मार्च के बीच गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को भारी बारिश भी हो सकती है.
पहाड़ी राज्यों में मौसम
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 15 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च तक और हिमाचल में 11, 12, 14 और 15 मार्च को गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं.
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत
10 से 13 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में 10 और 11 मार्च को गरज के साथ बारिश का अनुमान है. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 15 मार्च तक और केरल व माहे में 10 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें- हरदोई के रिक्शा चालक के खाते में आए 38.5 करोड़? Income Tax का नोटिस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है. अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

उत्तर प्रदेश का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले चार दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी. रात का तापमान सामान्य दर्ज किया गया है और फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

