Bharat Express DD Free Dish

फरवरी का आखिरी हफ्ता: कहीं गर्मी की आहट, कहीं बारिश का असर

Weather update: देशभर में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है. जानें आज का पूरा मौसम अपडेट.

Weather update: उत्तर भारत में कई इलाकों में अब तक ठंड कम होती जा रही है. लोग जैकेट और स्वेटर अलमारी में रख रहे हैं और पंखे बाहर निकालने लगे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में इस हफ्ते अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है. अगले सात दिनों में मैदानी हिस्सों में पारा धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा. यानी फरवरी के आखिरी दिनों में ही हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा.

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में 25 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध दिख सकती है, जिससे थोड़ी ठंडक महसूस होगी लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, धूप तेज हो जाएगी. सतही हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 111 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश का मौमस

उत्तर प्रदेश की बात करे तो आज मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा. कहीं भी बारिश या आंधी की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और दिन बिना किसी बड़े बदलाव के गुजरेगा.

बिहार में गर्मी की दस्तक

बिहार में फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. मौसम शुष्क और साफ रहेगा. कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कैमूर जिले में बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. साफ आसमान और बढ़ते पारे से दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी.

पहाड़ों में बर्फबारी

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. पहला फरवरी से असर दिखाएगा और दूसरा 2 मार्च से प्रभावी होगा. इनके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान और हवा की दिशा पर भी पड़ेगा.

पंजाब में कोहरे का असर

पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छा सकता है. विजिबिलिटी कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. खासकर हाईवे पर सफर करने वालों को सावधानी बरतनी होगी.

ओडिशा में कोहरे की चेतावनी

ओडिशा के कई इलाकों में भी सुबह घना कोहरा रहने की संभावना है. ड्राइव करते समय विजिबिलिटी कम होने से खतरा बढ़ सकता है.

महाराष्ट्र में बढ़ेगी गर्मी

महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा. इसके बाद पांच दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. मार्च की शुरुआत तक राज्य में दिन ज्यादा गर्म महसूस होंगे.

दक्षिण भारत में बारिश

तमिलनाडु, केरल, माहे, विदर्भ और आंतरिक कर्नाटक में 25 फरवरी को बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. छत्तीसगढ़ में भी 26 फरवरी तक मौसम सक्रिय रहेगा. अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के कश्मीरी गेट पर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

मौसम का बदलता मिजाज

कुल मिलाकर फरवरी का आखिरी हफ्ता मौसम की करवट का संकेत दे रहा है. उत्तर भारत में गर्मी की आहट है, पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है और दक्षिण भारत में बारिश का दौर रहेगा. यानी एक ही समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read