Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: आसमान से बरसेगी आग, पारा पहुंचेगा 45 पार, 9 राज्यों में हीटवेव के अलर्ट के बीच दिल्ली में बारिश के आसार

Delhi Weather Report: बीते दिन सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि फरीदाबाद NCR में 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा.

Weather News

बढ़ती गर्मी ने बिगाड़ा हाल (फोटो ट्विटर)

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अप्रैल के महीने में ही दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 40 के पार जा चुका है. दिन और रात दोनों ही समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. सूरज की तेज तपिश इतनी है कि दिन के समय 40 सेकंड भी रेड लाइट पर नहीं खड़ा हुआ जाता. वहीं इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर सुनाई है. विभाग के मुताबिक, पश्चिम विभोक्ष के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के आसार लग रहे हैं. वहीं अगर राजधानी दिल्ली के बात करें तो कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री और उसके आसपास नजर आता है.

मौसम विभाग कहना है कि पश्चिम विभोक्ष का असर दिल्ली पर भी पड़ सकता है. जिसके के चलते आज 18 अप्रैल मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी और आने वाले कुछ दिन मौसम सुहावना रहेगा.

हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली समेत भारत के काफी हिस्सों में इस समय तापमान सामन्य से ज्यादा है. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत में 1-2 दिन बाद तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने सेम-सेक्स मैरिज को रईसों का कॉन्सेप्ट बताया, कहा- अदालत नई विवाह संस्था नहीं बना सकती

लगातार पड़ रही है भीषण गर्मी

बीते दिन सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि फरीदाबाद NCR में 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. लोगों को अभी हीववेव का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को भी दिन भर दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों की स्थिति बनी रही. शाम तक भी मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ. रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 19, 20 और 21 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बादल गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. 19 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital