Bharat Express DD Free Dish

महंगाई का वार! अमेरिका–ईरान–इजरायल टकराव से आम आदमी बेहाल

US Iran War Global Impact: अमेरिका–ईरान–इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब राजस्थान के सीकर और शेखावाटी क्षेत्र में भी साफ नजर आने लगा है. अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

US Iran War Global Impact

US Iran War Global Impact: अमेरिका–ईरान–इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब राजस्थान के सीकर और शेखावाटी क्षेत्र में भी साफ नजर आने लगा है. अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

सीकर निवासी ताराचंद पंवार, जो वर्तमान में इटली में कार्यरत हैं, ने बताया कि वहां रहने और खाने की कोई खास परेशानी नहीं है, लेकिन भारत आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले जहां हवाई यात्रा का खर्च करीब 50 हजार रुपये होता था, वहीं अब टिकट के दाम बढ़कर डेढ़ से दो लाख रुपये तक पहुंच गए हैं.

हवाई किराये पर पड़ा सीधा असर

उनके अनुसार, अमेरिका–ईरान–इजरायल के बीच जारी टकराव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आया है. इसका सीधा असर हवाई किराए और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ा है, जिससे महंगाई बढ़ी है और आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है.

प्रवासी भारतीयों की बढ़ी चिंता

पिछले एक महीने से बने इस तनावपूर्ण माहौल ने प्रवासी भारतीयों की चिंता भी बढ़ा दी है. अनिश्चितता के कारण यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- बदले की आग में झुलस रहा ईरान! एक झटके में 4 अमेरिकी एयरक्राफ्ट किया तबाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?

ताराचंद पंवार ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read