देश

IPS Nalin Prabhat कौन हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले बनाया गया जम्मू-कश्मीर का नया DGP

 Jammu Kashmir Police chief: जम्मू-कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच आज आईपीएस ऑफिसर नलिन प्रभात को वहां नए डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. नलिन प्रभात 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

सरकारी अधिसूचना में बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में नलिन प्रभात को 30 सितंबर 2024 तक विशेष महानिदेशक (एसडीजी) के रूप में तैनात किया गया है. वह एक अक्टूबर से जम्मू और कश्मीर के डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात (Nalin Prabhat)

हिमाचल के मनाली से हैं नलिन प्रभात

नलिन प्रभात हिमाचल प्रदेश के मनाली से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म 1968 में मनाली के थुंगरी गांव में हुआ था. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) और एम.ए. किया था. वह आंध्र प्रदेश से प्रतिनियुक्ति पर एजीएमयूटी कैडर में शामिल हुए. फिलहाल वह राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक (डीजी) हैं.

कश्मीर में 1 अक्टूबर से संभालेंगे पदभार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नलिन प्रभात का कार्यकाल एजीएमयूटी कैडर में शामिल होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक रहेगा. जम्मू-कश्मीर में डीजीपी के रूप में वह एक अक्टूबर से पदभार संभालेंगे.

जम्मू कश्मीर को मिले नए पुलिस प्रमुख.

30 सिंतबर को रिटायर होंगे मौजूदा डीजीपी

डीजीपी आर.आर स्वैन 30 सिंतबर को रिटायर हो रहे हैं. आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात उन्हीं की जगह केंद्र शासित प्रदेश के नए डीजीपी बनेंगे. बताया जा रहा है कि अभी गृह मंत्रालय ने उनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं. नवनियुक्त नलिन को तीन बार वीरता पदक से नवाजा जा चुका है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago