Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईरान संकट पर अमित शाह का ‘एक्शन प्लान’: तेल के टैंकरों को निकालने के लिए बनी सुपर कमिटी, सीधे तेहरान से होगी बात!

मिडिल ईस्ट संकट के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में फंसे 24 भारतीय जहाजों और 600 क्रू को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने हाई-लेवल कमेटी बनाई. अमित शाह, एस. जयशंकर और हरदीप पुरी की टीम ईरान से सुरक्षित रास्ते पर बातचीत कर रही है…

Iran crisis Indian ships Strait of Hormuz rescue plan: मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में छिड़ी जंग के बीच भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है. कच्चे तेल (Crude) और गैस (LNG) की सप्लाई को सुरक्षित करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बेहद पावरफुल ‘तीन सदस्यीय कमेटी’ का गठन किया गया है. इस कमिटी में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी शामिल किया गया है.

इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती उन 24 भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालना है, जो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के दूसरी तरफ फंसे हुए हैं. इन जहाजों पर 600 से ज्यादा भारतीय क्रू मेंबर्स मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि युद्ध क्षेत्र में फंसे हमारे नागरिकों और देश की एनर्जी सप्लाई को आंच न आए.

ईरान से ‘स्पेशल डील’ की तैयारी?

खबर है कि भारत सरकार ईरान के साथ लगातार संपर्क में है. ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका और उसके समर्थकों के एक बूंद तेल को भी हॉर्मुज से नहीं गुजरने देगा, लेकिन भारत के साथ पुरानी दोस्ती को देखते हुए ‘सीमित संख्या’ में भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता (Safe Passage) देने पर चर्चा चल रही है. फिलहाल भारत के दो जहाज ‘परिमल’ और ‘पुष्पक’ इसी रास्ते से गुजर रहे हैं, जिन पर सरकार की पैनी नजर है.

यह भी पढ़ें: डीजल, पेट्रोल से लेकर LPG सिलेंडर तक, जानें पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या आया सामने?

अमित शाह की क्या रणनीति?

सूत्रों का कहना है कि शाह का फोकस सप्लाई चेन को डायवर्ट करने पर भी है. हॉर्मुज का रास्ता बंद होने के बावजूद भारत ने अन्य वैकल्पिक रास्तों से सप्लाई को 55% से बढ़ाकर 70% कर दिया है. सरकार का सीधा संदेश है कि दुनिया में युद्ध चले या कीमतें बढ़ें, भारत के बाजार में न तो तेल की कमी होने दी जाएगी और न ही गैस की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital