Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मांसाहारी है पतंजलि का दिव्य दंत मंजन? दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका पर अदालत ने बाबा रामदेव को जारी किया नोटिस

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने केंद्र सरकार और पतंजलि की दिव्य फार्मेसी को भी नोटिस जारी किया है, जो इसके उत्पाद बनाती है. मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी.

Patanjali Divya Dant Manjan

पतंजलि के दिव्य दंत मंजन को लेकर कोर्ट ने जारी किया नोटिस.

Patanjali Divya Dant Manjan Case: पतंजलि आयुर्वेद और बाबा रामदेव की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं. बाबा रामदेव अपने एक प्रोडक्ट को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. हाई कोर्ट में दायर एक याचिका में आरोप लगाया गया है कि पतंजलि के हर्बल टूथ पाउडर दिव्य दंत मंजन में मांसाहारी तत्व हैं और इसे शाकाहारी के रूप में गलत तरीके से ब्रांड किया गया है. अदालत ने पतंजलि आयुर्वेद और बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

मांसाहारी मंजन होने का दावा

न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने केंद्र सरकार और पतंजलि की दिव्य फार्मेसी को भी नोटिस जारी किया है, जो इसके उत्पाद बनाती है. मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी. वकील यतिन शर्मा द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि पतंजलि के दिव्य दंत मंजन की पैकेजिंग पर एक विशिष्ट हरा बिंदु है, जो शाकाहारी उत्पादों का प्रतीक है, लेकिन पैकेजिंग पर सामग्री की सूची से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि टूथ पाउडर में सीपिया ऑफिसिनेलिस (सामान्य कटलफिश) है.

यह भी पढ़ें- “स्त्रीधन महिलाओं की विशिष्ट संपत्ति, पिता भी नहीं मांग सकते”, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करते हुए की ये टिप्पणी

गलत प्रचार और नियमों के उल्लंघन का आरोप

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि यह गलत ब्रांडिंग है और यहां तक कि रामदेव और अन्य लोग भी उत्पाद को शाकाहारी के रूप में प्रचारित कर रहे हैं. यतिन शर्मा ने कहा कि यह ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट का उल्लंघन है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital