Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विवादित बयान पर घिरीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान, मध्य प्रदेश में दर्ज हुई पहली FIR

पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के हनुमानताल थाने में ‘जीरो पर एफआईआर’ दर्ज की गई है. मुस्लिम समुदाय और महिलाओं के भारी आक्रोश के बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई.

Nazia Elahi Khan, Madhya Pradesh

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Nazia Elahi Khan की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अब मध्य प्रदेश में भी उनके खिलाफ पहली एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है. इस मामले को लेकर पिछले चार दिनों से मुस्लिम समाज का गुस्सा उबला हुआ था और लोग सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की.

भारी हंगामे के बाद एसपी के निर्देश पर एक्शन

जबलपुर के हनुमानताल इलाके में जब प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई तब जाकर पुलिस महकमा हरकत में आया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए SP ने तुरंत केस दर्ज करने के निर्देश दिए जिसके बाद देर रात हनुमानताल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

हालांकि जिस वीडियो को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ है वह घटना मध्य प्रदेश की नहीं है. इसी वजह से पुलिस ने तकनीकी रूप से ‘जीरो पर एफआईआर’ दर्ज की है, जिसे अब जांच के लिए संबंधित राज्य या क्षेत्र की पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- मंगेतर का मर्डर कर भी नहीं बदला तेवर, पुलिस के सामने अश्लील इशारे करती दिखी सिया गोयल

कई राज्यों में पहले से दर्ज हैं केस

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नाजिया इलाही खान कानूनी पचड़े में फंसी हों. इससे पहले भी देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हो चुके हैं. फिलहाल मुंबई, भिवंडी, कल्याण, बरेली और मुरादाबाद जैसे शहरों में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital