Jahangir Khan arrest: कभी इलाके में खौफ और रसूख के लिए मशहूर रहे तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की छवि अब पूरी तरह बदल गई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें हाफ पैंट पहनाकर सड़कों पर पैदल घुमाया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कभी लोग उनके नाम से डरते थे, वहीं अब वही शख्स पुलिसकर्मियों के बीच आम कैदी की तरह चलता दिखाई दिया.
कहां से हुई गिरफ्तारी?
जहांगीर खान को उत्तरी बंगाल के पानीटंकी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया. उन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए. उपचुनाव से कुछ दिन पहले ही वह अपने क्षेत्र से गायब हो गए थे.
अदालत का फैसला
डायमंड हार्बर की अदालत ने सरकारी पक्ष की अपील पर उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा. उनके खिलाफ फाल्टा थाने में सात प्राथमिकी दर्ज हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने 26 मई को उन्हें मिली अंतरिम राहत भी वापस ले ली थी.
ये भी पढ़ें-‘और करोगे बदतमीजी…’ सरेआम चप्पलें बरसाकर युवती ने सिखाया ऐसा सबक कि कांप उठे आशिक मिजाज; Video हुआ वायरल
‘पुष्पा’ डायलॉग से मचा था बवाल
जहांगीर खान का नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का मशहूर डायलॉग ‘झुकेगा नहीं’ इस्तेमाल किया. चुनाव से पहले केंद्रीय बलों और पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा था. इस कार्रवाई का नेतृत्व अजय पाल शर्मा ने किया था. इसके बाद तृणमूल ने पुलिस पर्यवेक्षक के अधिकारों पर सवाल उठाए थे. खान ने कहा था कि अगर अधिकारी ‘शेर’ हैं तो वह ‘पुष्पा’ हैं और चुनाव आयोग के दबाव में नहीं झुकेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

