देश

Javed Khan Amrohi: ‘लगान’ फिल्म के एक्टर जावेद खान अमरोही का 50 साल की उम्र में निधन, इस वजह से गई जान

Javed Khan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर जावेद खान का मंगलवार को सांस की बीमारी की वजह से निधन हो गया. वह काफी लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले काफी समय से बेड पर ही थे. उन्हें सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, उनके दोनों फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था. जिसके वजह से उनका निधन हो गया.

जावेद खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. जिसकी वजह से वह हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे. जावेद खान ने लगान और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया था. उनकी उम्र महज 50 साल थी और उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया है. हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है.

लगान फिल्म में ‘राम सिंह’ का रोल प्ले किया था

जावेद खान अमरोही ने साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में राम सिंह का रोल प्ले किया था. जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. उनकी फिल्मों में ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘इश्क’, ‘हम है राही प्यार के’ और अन्य शामिल हैं. उनके इतनी जल्दी चले जाने बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

यह भी पढ़ें-    Delhi: महरौली में नहीं गरजेगा 16 फरवरी तक बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 17 जनवरी को सुनवाई

आखिरी बार सड़क 2 में आए थे नजर

जावेद खान ने आखिरी बार संजय दत्त, आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क 2 में नजर आए थे, जो साल 2020 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी. हालांकि यह फिल्म ज्यादा बड़ी हिट साबित नहीं हुई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

23 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

33 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

33 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

52 minutes ago