Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jhansi: शादीशुदा कथावाचक ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, इस तरह खुली पोल-पट्टी

कथा समाप्त होते ही किशोरी को लेकर फरार हुए कथावाचक ने मथुरा-वृंदावन ले जाकर उस से फर्जी शादी भी की. इसके बाद वह उसे गुजरात और वैष्णो देवी भी ले गया.

आरोपी कथावाचक

देवेश प्रताप सिंह राठौर

Jhansi:  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक शादीशुदा कथावाचक पर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. उस पर नाबालिग को लेकर भागने और फर्जी शादी का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं जेल जाते वक्त उसने फिल्म अंदाज में कहा, ‘अगर किरन (काल्पनिक नाम) मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी.’

मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर से सामने आया है. बताया जा रहा है कि यहां एक घर में भागवत कथा बैठी थी, जिसमें मध्य प्रदेश राज्य के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले युवा कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा को बुलाया गया था. भागवत कथा को सुनने के लिए घर में महिलाएं और लड़कियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं. बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे भागवत कथा सुनाने का सिलसिला आगे बढ़ा, वैसे ही कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा का प्रेम प्रसंग कथा सुनने आई एक नाबालिग लड़की से हो गया. दिन की भागवत कथा पूरी होते ही शातिर कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा नाबालिग लड़की को एकांत कमरे में ले जाकर खुद को भगवान कृष्ण का रूप बताते हुए बड़े-बड़े सपने दिखाने लगा और खुद को अविवाहित बताकर नाबालिग किशोरी को शादी के सपने दिखाने लगा.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूलों और हाइवे के पास की शराब दुकानें- योगी सरकार का बड़ा फैसला

कथा समाप्त होते ही नाबालिग के साथ हुआ फरार

बताया जा रहा है कि भागवत कथा खत्म होते ही कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा भागवत कथा की बिना दक्षिणा लिए ही नाबालिग किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया. इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. झांसी से लेकर जम्मू कश्मीर तक पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन वह जल्दी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया.

नाबालिग के साथ की फर्जी शादी

जानकारी सामने आ रही है कि फरारी के दौरान कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा अपनी नाबालिग प्रेमिका को सबसे पहले ग्वालियर ले गया. जहां उसे 1 दिन होटल में रखा इसके बाद उसे मथुरा और वृंदावन ले गया जहां उसने किशोरी से फर्जी शादी भी कर ली. ये भी जानकारी सामने आ रही है कि वह किशोरी को लेकर वैष्णो देवी भी गया.

इस तरह खुली पोल

वैष्णो देवी में ही हर्षवर्धन की नाबालिग पत्नी की मुलाकात झांसी के ही रहने वाले एक भारद्वाज नाम के व्यक्ति से हो गई. भारद्वाज नाम के इस व्यक्ति ने नाबालिग को कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा की जालसाजी और करतूत बताते हुए जानकारी दी कि वह शादीशुदा है. इस पर किशोरी के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसी बात दो लेकर दोनों में विवाद हो गया, लेकिन वह करती भी क्या. धोखाधड़ी की शिकार हुई नाबालिग प्रेमिका ने खून का घूंट पीकर वह झांसी अपने घर लौट आई. इसके बाद हर्षवर्धन उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसे जबरन अपने पास बुलाने लगा. इस पर वह परेशान हो गई और पूरी जानकारी पुलिस को कह सुनाई. इस पर पुलिस ने किशोरी की निशानदेही पर छापामारी कर शातिर को दबोच लिया.

जेल जाते वक्त दी धमकी

पूरे मामले पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में जालसाज कथावाचक हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि उसके गुरु ने उसको शिक्षा देते हुए कहा था कि पंडितों को दो शादी करनी चाहिए और उसने अपने गुरु की आदेश का पालन करते हुए दूसरी शादी की. फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है, तो वहीं जेल जाते समय अपनी नाबालिग पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए कथावाचक प्रेमी हर्षवर्धन शर्मा ने धमकी देते हुए कहा कि जेल से छूटते ही मैं अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर ही जाऊंगा. इस दौरान उसने ये भी कहा कि, उसे इसके लिए जो भी करना पड़े वह करेगा. उसने ये भी कहा कि, अगर उसकी पत्नी उसके साथ नहीं गई तो वह उसकी हत्या कर देगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital