Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को अब सशर्त मिल पाएगा वेतन? महालेखाकार ने जारी किया प्रोविजनल पे स्लिप

Jharkhand DGP Anurag Gupta News: झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता को सशर्त वेतन के लिए प्रोविजनल पे-स्लिप जारी. कोर्ट के खिलाफ फैसले पर रिकवरी की शर्त. केंद्र-राज्य विवाद के बीच हाई कोर्ट में नियुक्ति की सुनवाई जारी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रांची: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को प्रोविजनल पे-स्लीप मिलेगा. महालेखाकार, झारखंड ने इससे संबंधित आदेश और पे-स्लीप जारी कर दिया है. हालांकि, इसमें शर्त यह रखी गई है कि अगर कोर्ट का फैसला अनुराग गुप्ता के खिलाफ आता है, तो वेतन की रिकवरी की जायेगी.

मंत्रालय ने सेवानिवृत माना था, राज्य सरकार ने नियमों का हवाला दिया

मालूम हो कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाये जाने को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में मामला चल रहा है. गृह मंत्रालय ने भी अनुराग गुप्ता की सेवा को 30 अप्रैल तक ही माना है. उस तिथि के बाद से उन्हें सेवानिवृत माना जा रहा है. मंत्रालय ने इससे संबंधित पत्र भी झारखंड सरकार को लिखा था.

इस पत्र के जवाब में राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को बताया था कि डीजीपी पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति झारखंड सरकार द्वारा बनाये गए नियमों के अनुसार की गई है. उनकी सेवा डीजीपी पद पर नियुक्ति की तारीख से अगले दो साल तक के लिए है.

इससे पहले महालेखाकार ने अनुराग गुप्ता का अप्रैल माह का पे-स्लीप जारी करते हुए उसे शून्य कर दिया था. पिछले हफ्ते गृह विभाग ने एक पत्र लिखकर महालेखाकार को जानकारी दी थी कि अनुराग गुप्ता की डीजीपी पद पर नियुक्ति सरकार द्वारा बनाये गए नियमों के अनुसार की गई है, इसलिए इन्हें पे-स्लीप जारी किया जाये ताकि उनके वेतन की निकासी की जा सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital