Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘धरातल पर गलत करने वालों को सजा मिलेगी..’, झारखंड की बदलती राजनीतिक स्थिति पर पहली बार बोले गवर्नर राधाकृष्णन

राज्यपाल की मानें तो उनका राजभवन केवल राज्य में कानून व्यवस्था की निगरानी कर रहा है. उनका कहना है कि दुर्भाग्य से कानून व्यवस्था बदतर होती जा रही है, जो चिंताजनक है.

jharkhand governor

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jharkhand’s political situation: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य में जारी ताज़ा राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि ये बातें अभी याथार्थ नहीं, बल्कि कागजी हैं. उन्होंने कहा कि वे हमेशा यह कहते रहे हैं कि जो भी गलत करेगा उसे उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राजभवन की नज़र सिर्फ राज्य की कानून व्यवस्था पर है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह बद से बद्दतर होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है.

न्यूज एजेंसी ANI ने झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का वीडियो शेयर किया है. यहां आप उनका स्टेटमेंट सुन सकते हैं.

यह भी पढ़िए: समन मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ED को पत्र, कहा- आप पहले आरोप बताएं, हम सहयोग करेंगे



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital