Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चुनावी रैली से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक! भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले- ये क्या हो रहा है भईया

MP News: एक युवक जब सिंधिया के साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था तो सिंधिया ने उसे भी हाथ पकड़कर पीछे कर दिया.

MP News: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां इन दिनों तेज हैं. कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. वहीं एमपी के अशोक नगर में आयोजित एक चुनावी रैली में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में लापरवाही से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है.

विधानसभा टिकट नहीं मिलने पर यहां के नेता नीरज निगम की नाराजगी दूर करने सिंधिया गुना से आए थे. इस दौरान काफी संख्या में लोग उनके हेलीकॉप्टर के पास आ गए. सिंधिया के कुछ समर्थक जहां उनके साथ सेल्फी लेने लगे वहीं उनके सैकड़ों समर्थक और वहां के स्थानीय नेता उनके पास पहुंच गए. ऐसे में सिंधिया इससे काफी नाराज दिखे. हेलीकॉप्टर के इतने करीब पहुंचने पर सिंधिया लोगों से कहा, ‘ये क्या हो रहा है, क्या कर रहे भईया, चलिए पीछे, पीछे चलिए एकदम.’ इसके बाद उन्होंने लोगों को हटाना शुरू किया.

नहीं लेने दी युवक को सेल्फी

एक युवक जब सिंधिया के साथ सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था तो सिंधिया ने उसे भी हाथ पकड़कर पीछे कर दिया. बाद में सिंधिया ने इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित किया. इस जनसभा में सिंधिया ने कहा, ‘मेरे पूज्य पिता जी ने मुझे सिखाया था, जीवन में राजनीति लक्ष्य नहीं होना चाहिए, जनसेवा लक्ष्य होना चाहिए. राजनीति सिर्फ एक माध्यम होना चाहिए उस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए.’

इसे भी पढ़ें: Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, 400 करोड़ रुपये की हुई डिमांड

भगवान मध्य प्रदेश की जनता को बचाना

सिंधिया अशोकनगर जिले में दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. मंच से सिंधिया ने कहा कि “सिंधिया परिवार का लक्ष्य हमेशा से क्षेत्र का विकास रहा है. सौभाग्य मानता हूं मैं एक-एक पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता के पास पहुंचा हूं.” वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में बड़ी विचित्र स्थिति है. पिछले कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश का एक पूर्व मुख्यमंत्री और दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के बारे में कहता है कि मैंने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी इनके नाम कर दी है. मेरे नाम पर जितनी भी गालियां हैं, वह दे सकते हैं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest