Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत का बड़ा बयान, “फेल हो चुके कांग्रेस नेता मुझे ज्ञान देने के बजाय अपनी…”

हिमाचल के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह फेल है और जनता अब सच्चाई जान चुकी है.

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और अभिनेत्री कंगना ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक विनोद कुमार और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे.

कंगना ने आपदा से प्रभावित पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही विकास कार्यों के माध्यम से राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि हाल ही में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता वितरित की गई है.

कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह इन योजनाओं के लाभ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं. हम हमेशा लोगों के साथ खड़े हैं.

कंगना ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा-

“जो लोग हिमाचल में बिल्कुल फेल हो चुके हैं, जिन्हें यहां की जनता गालियां दे रही है और कह रही है कि बीस साल तक अब कांग्रेस सरकार यहां नहीं आए, उनको मुझे ज्ञान देने की जरूरत नहीं है. उन्हें अपनी शर्मनाक स्थिति को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. लोग यहां रो रहे हैं और मुझे बता रहे है कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आए और ऊपर से ही पोज देकर चले गए. जिन क्षेत्रों में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है, वहां विक्रमादित्य कुछ लाख रुपए देकर मदद का दिखावा कर रहे है. ये लोग भ्रष्ट और ढोंगी हैं.”

कंगना ने आगे कहा कि जब मुझसे पूछा जाता है कि हिमाचल का पुनर्निर्माण कब होगा, तो मैं कहती हूं कि इसके लिए जवाबदेही जरूरी है. मैं सांसद हूं, मेरे पास कोई कैबिनेट रैंक नहीं है. लोग मेरे बयान का सिर्फ एक हिस्सा निकालकर सवाल कर रहे हैं, यह छोटे-छोटे पैंतरे हैं, इनसे कुछ नहीं होने वाला.

“चाहे आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन हो या अनाज वितरण, यह सब केंद्र सरकार ने किया है. मदद पहुंचाने वाले ज्यादातर भाजपा के लोग थे. राज्य सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, जनता भी इसे समझ चुकी है. अब ‘कंगना-कंगना’ का रोना रोने से कुछ नहीं होने वाला. जनता ने इनके असली चेहरे देख लिए हैं.”

जयराम ठाकुर को लेकर पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा, “हममें किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है. हम सब एक पार्टी के साथी हैं और एक ही मकसद के लिए काम करते हैं. जब तक हम प्रोफेशनल रहेंगे, सब ठीक रहेगा.”


ये भी पढ़ें- शाहनवाज हुसैन ने वोटर वेरिफिकेशन विवाद पर विपक्ष को जमकर लगाई लताड़, बोले- ये सिर्फ डर फैलाने की राजनीति


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital