Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kannauj: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के पति को मौजूदा प्रधान के बेटे ने मारी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि, पुरानी चुनावी रंजिश में हत्या कांड को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है. मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

मुठभेड़ के दौरान बदमाश

हिमांशु द्विवेदी

Kannauj: यूपी के कन्नौज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के पति को वर्तमान प्रधान के बेटे ने मौत के घाट उतार दिया है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गांव में करीब सौ राउंड फायरिंग की गई है और गांव वालों को भी इस घटना के सम्बंध में किसी से कुछ भी न बताने के लिए धमकी दी गई है. घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग घरों में दुबक गए हैं. वहीं पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी प्रधान का बेटा अभी भी फरार है.

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर अमरा गांव से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि पूर्व प्रधान शिव देवी के पति रामदास की हीरापुरवा गांव निवासी प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू की पुरानी दुश्मनी रही है. कल शाम को दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हुई. तो दीपू ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान पति पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया, जिससे बचने के लिए रामदास घर में घुस गए, लेकिन दीपू ने फिर भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और घर के अंदर घुसकर भी गोली चलाया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रुक-रुक कर एक घंटे से ज्यादा समय तक लगभग सौ राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई. वहीं कुछ लोगों ने जब इसका वीडियो बनाने का प्रयास किया तो मनबढ़ दबंगों ने छतों की तरफ फायरिंग करते हुए सभी को धमकाया, जिससे डर कर लोगों ने घरों की खिड़कियां दरवाजे बंद कर लिए.

ये भी पढ़ें- Lalitpur: पोस्टर में फोटो न होने पर भड़के भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को जूते से मारने की दी धमकी

तड़के पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

इलाके में हुई इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है और पुलिस के भी हाथ-पैर फुल गए हैं. वहीं परिजनों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया है और शव को काफी देर तक उठाने नहीं दिया. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई. जहां डाक्टरों ने रामदास को मृत घोषित कर दिया. घटना के चंद घंटों बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे

पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे थे, जिनको जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायरिंग कर गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि आरोपियों के अन्य साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital