Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Irfan Solanki: जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के पेट में हुआ दर्द, जांच के बाद गुर्दे में मिली पथरी

पेट मे स्टोन और फंगल इंफेक्शन की समस्या के चलते पुलिस की सुरक्षा में पहुंचे जिला अस्पताल. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एपी भार्गव ने बताया गुर्दे में पथरी होने की पुष्टि की.

चिकित्सक से बात करते इरफान सोलंकी

Kanpur. जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) को बुधवार को जिला अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने स्टोन और फंगल इंफेक्शन की समस्या बताई है. इसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उनको कानपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया है. सोलंकी ने जेल में बंदियों की रुटीन जांच के दौरान पेट में दर्द की शिकायत की थी.

लगभग डेढ़ माह पूर्व कानपुर से जिला जेल में भेजे गए सपा विधायक इरफान सोलंकी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं. चिकित्सकों के सुझाव पर उन्हें बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचाकर अल्ट्रासाउंड कराया गया. जेल अधीक्षक प्रभात सिंह के मुताबिक, सपा विधायक इरफान 21 दिसंबर को कानपुर से जिला जेल लाए गए थे. जेल में बंदियों की रूटीन जांच में सपा विधायक ने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिस पर चिकित्सकों ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने का सुझाव दिया था.

जांच के बाद पथरी की पुष्टि

साथ ये भी बताया कि जेल प्रशासन ने उनकी जांच के लिए डीआईजी जेल से पत्राचार किया, वहां से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा. रेडियोलाजिस्ट डॉ. एके राय ने उनका अल्ट्रासाउंड किया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एपी भार्गव ने बताया कि सपा विधायक की रिपोर्ट में गुर्दे में पथरी होने की पुष्टि हुई है.

ये भी पढ़ें- न्यायालय ने गलत तरीके से बाल काटने पर मॉडल को दो करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश खारिज किया

जेल में बंद हैं सपा विधायक

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक पर विवादित प्लाट पर बनी झोपड़ी में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने और बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाणपत्र देने का आरोप है और वह इन्हीं मामलों में करीब डेढ़ महीने से जेल में बंद हैं. मालूम हो कि आरोप लगने के बाद वह अपने भाई के साथ कई हफ्तों तक फरार रहे थे, लेकिन बाद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. उन्होंने फेसबुक लाइव आकर खुद को 3 दिसम्बर 2022 को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था. इसी के बाद उनको जेल भेज दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital