Bulldozer Action: जस्थान के करौली जिले में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमीनुद्दीन खान के अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया. अमीनुद्दीन खान को 2 अप्रैल 2022 के दंगों का मास्टरमाइंड माना जाता है और वह जिले में सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का संचालन करता था.
अवैध निर्माण पर शिकंजा
यह कॉम्प्लेक्स अम्बेडकर सर्किल के पास बनाया गया था. जांच में सामने आया कि निर्माण के दौरान एक पुराने शिव मंदिर को तोड़ा गया था और पट्टों की वैधता भी संदिग्ध थी. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पाठक ने इस मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने विस्तृत जांच कराई. जांच रिपोर्ट में पट्टों को अवैध घोषित किया गया.
योगी स्टाइल कार्रवाई की याद
जैसे ही प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर इस निर्माण को मलबे में बदल दिया, शहरवासियों को उत्तर प्रदेश की “योगी स्टाइल” कार्रवाई की याद आ गई. लोगों ने कहा कि करौली में पहली बार किसी दंगा और अपराध से जुड़े आरोपी की संपत्ति पर इस तरह की सख्त कार्रवाई हुई है.
ये भी पढ़ें-अमित शाह उत्तराखंड दौरा: गीता प्रेस के मासिक पत्रिका का करेंगे उद्घाटन, हरिद्वार को मिलेगी नई सौगात
दंगों से जुड़ा मामला
यह कार्रवाई उस पृष्ठभूमि में हुई है जब नव संवत्सर बाइक रैली के दौरान करौली में पथराव और हिंसा हुई थी. उस घटना के बाद से अमीनुद्दीन खान पर कई गंभीर आरोप लगे थे. प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

