DK Shivakumar
Karnataka CM race: कर्नाटक की राजनीति में सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद से नए सीएम पद को लेकर अटकलों का दौर अभी भी जारी है. राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है, जिससे सियासी सस्पेंस और गहरा गया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान जब डीके शिवकुमार से मुख्यमंत्री पद और संभावित शपथ ग्रहण समारोह के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उनकी चुप्पी ने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व के भीतर अभी अंतिम फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है.
नए सीएम पर सस्पेंस जारी
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है और विधायक दल की बैठक को भी अहम माना जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार (30 मई) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया जा सकता है, जिसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय होगी. इस बीच डीके शिवकुमार ने केवल इतना कहा कि सभी फैसले पार्टी नेतृत्व और विधायक दल की प्रक्रिया के तहत लिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: कभी कांग्रेस की नौका पर सवार थे केवल, पंजाब में बीजेपी को जीत दिलाने की मिली जिम्मेदारी
विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया से साफ है कि पार्टी अंतिम घोषणा से पहले किसी भी तरह का संकेत देने से बचना चाहती है. अब सबकी नजर कांग्रेस नेतृत्व और विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई है, जहां राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



