Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

15 अगस्त के ठीक बाद कश्मीर में पाकिस्तानी की गुस्ताखी, जम्मू में मिले गुब्बारे; मचा हड़कंप

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर इलाके में 15 अगस्त के अगले दिन पाकिस्तानी चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि यह महज हवा के साथ आया या इसके पीछे कोई साजिश थी.

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाके कठुआ और अखनूर से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. दरअसल 15 अगस्त के ठीक अगले दिन कठुआ जिले के बिलावर इलाके में एक संदिग्ध ‘पाकिस्तानी गुब्बारा’ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

स्वतंत्रता दिवस के तुरंत बाद पाकिस्तानी झंडे या मार्क वाला गुब्बारा भारतीय सीमा के इतने अंदर मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और गहन जांच शुरू कर दी है.

अखनूर में पाकिस्तानी साजिश?

बता दें कि अखनूर के गांव लेहर (पंजघड़ी) में आज सुबह करीब 7 बजे एक पाकिस्तानी खिलौना गुब्बारा मिला. स्थानीय लोगों ने गुब्बारे को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी.

बिलावर के प्लेल इलाके में दिखा संदिग्ध गुब्बारा

दूसरा मामला कठुआ जिले के बिलावर उप-संभाग के अंतर्गत आने वाले प्लेल गांव का है. रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने आसमान से गिरकर एक खेत में पड़े संदिग्ध गुब्बारे को देखा. गुब्बारे पर पाकिस्तानी चिन्ह और लिखावट देखने के बाद गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई और किसी अनहोनी की आशंका से लोग डर गए. स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद इस तरह सीमा पार से संदिग्ध चीज का मिलना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जैसे ही गांव वालों की नजर इस संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे पर पड़ी, उन्होंने बिना कोई देरी किए इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही बिलावर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने एहतियात बरतते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और गुब्बारे को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया.

यह भी बता दें कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गुब्बारे के साथ कोई जासूसी डिवाइस या कैमरे जैसा कोई संदिग्ध सामान तो नहीं बांधा गया था.

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह बंगाल में मचा हड़कंप: फंदे से लटके मिले ममता के करीबी और पूर्व डिप्टी स्पीकर

स्वतंत्रता दिवस के बाद बॉर्डर पर हाई अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त का पर्व बेहद शांतिपूर्ण और धूमधाम से संपन्न हुआ था, लेकिन अगले ही दिन कठुआ में मिले इस गुब्बारे ने सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर ला दिया है. बिलावर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर उन्हें आसपास कोई भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या हलचल दिखाई दे, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें और किसी भी अज्ञात चीज को छूने से पूरी तरह बचें.

पहले भी सामने आते रहे हैं ऐसे मामले

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा और पुंछ जैसे सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान की तरफ से गुब्बारे, ड्रोन और संदिग्ध सामग्री भेजे जाने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. कई बार पाकिस्तान से उकसाने वाले संदेश या झंडे लगे गुब्बारे उड़ाकर सीमा पार भेजे जाते हैं. हालांकि, भारतीय सुरक्षा बल हर बार ऐसी नापाक हरकतों को नाकाम करते आए हैं. फिलहाल पुलिस डंप डेटा और स्थानीय इनपुट्स के जरिए मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है.

-भारत एक्सपेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital