Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केदारनाथ कपाट खुले, पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के लिए जताई शुभकामनाएं

Kedarnath Kapat Opening: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव है और बाबा केदार सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखें.

Kedarnath Kapat Opening: देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा कि केदारनाथ और चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का दिव्य उत्सव है.

सनातन संस्कृति का दर्शन

पीएम मोदी ने लिखा कि इन यात्राओं से हमें भारत की सनातन संस्कृति के दर्शन होते हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के आरंभ पर उन्होंने एक पत्र के माध्यम से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.

बाबा केदार की कृपा

प्रधानमंत्री ने कामना की कि बाबा केदार सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनकी यात्रा शुभ हो. उन्होंने अपने संदेश का समापन हर-हर महादेव के जयघोष के साथ किया.

ये भी पढ़ें-हर-हर महादेव… केदारनाथ कपाट खुले, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए खास इंतजाम, यात्रा से पहले ये बातें जान लें

भक्तिमय वातावरण

कपाट खुलने के साथ ही पूरा केदारघाटी क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है. बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच गूंजते मंत्र और श्रद्धालुओं की आस्था इस पवित्र धाम की महिमा को और दिव्य बना रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital