Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Manish Sisodia के पड़ोसी बने Arvind Kejriwal, नया पता तिहाड़ जेल नंबर 2, जानें कविता-संजय सिंह किस सेल में हैं बंद

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल से पहले ED आप सांसद संजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और तेलंगाना में बीआरएस की एमएलसी के. कविता को गिरफ्तार कर चुकी है.

Kejriwal became Sisodia neighbor in Tihar Jail

तिहाड़ में आप की तिकड़ी.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने सोमवार 1 अप्रैल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद केजरीवाल को तिहाड़ जेल लाया गया और यहां उन्हें जेल नंबर 2 में बंद कर दिया गया. बता दें कि सीएम केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद उन्हें 10 दिन तक ईडी की रिमांड में रहना पड़ा.

गौरतलब है दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल से पहले ED आप सांसद संजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और तेलंगाना में बीआरएस की एमएलसी के. कविता को गिरफ्तार कर चुकी हैं. केजरीवाल को जेल नंबर 2 में रखा गया है. ऐसे में आइये जानते हैं इस मामले में गिरफ्तार हुए अन्य नेताओं को किस जेल में रखा गया है.

इन जेलों में सिसोदिया और संजय सिंह

बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने हाल ही में 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है. उन्हें जेल नंबर 1 में रखा गया है. बता दें कि सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. वे इस घोटाले के मुख्य आरोपी है. वहीं राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था. ऐसे में ईडी ने आप सांसद को जेल नंबर 5 में रखा है.

कविता को इस जेल में रखा गया है

वहीं इस मामले में गिरफ्तार हुई बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था. हाल ही कोर्ट ने उनको 9 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

ये भी पढ़ेंः ‘जांच एजेंसियों को अपनी लड़ाई खुद चुनने की जरूरत…’ सीजेआई चंद्रचूड़ बोले- कानूनी प्रक्रियाओं में देरी न्याय में सबसे बड़ी बाधा

ये भी पढ़ेंः ‘अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा…’ चीन की हिमाकत पर जयशंकर की दो टूक



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital