Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar: ​Khan Sir की तबीयत अब कैसी है? पटना के इस अस्पताल में हैं भर्ती, जानिए छात्रों के लिए क्या संदेश दिया

खान सर पिछले कुछ दिनों से 70वीं BPSC PT परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के फैसले का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि नॉर्मलाइजेशन का तरीका छात्रों के साथ अन्यायपूर्ण है. सरकार को ​छात्रों की मांग माननी चाहिए.

Khan Sir
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Khan Sir Hospitalized: 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे प्रसिद्ध शिक्षक एवं कोचिंग संचालक ‘खान सर’ की तबियत बिगड़ गई. जिसके कारण उनको पटना के डॉक्टर प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

खान सर के सहयोगी सलमान हक ने बताया कि खान सर की तबीयत रात को ही बिगड़ गई थी. उनके गले से आवाज नहीं निकल रही थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद वे कुछ दवा खाकर सो गए. दूसरे दिन उन्हें फिर दिक्कत होने लगीं.

छात्रों के लिए खान सर ने क्या संदेश दिया

शनिवार रात अस्पताल से छात्रों को संदेश देते हुए खान सर ने कहा, “अभी मेरे गले में समस्या है. हालांकि, कल तक मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाऊंगा. बच्चों को समस्या नहीं होगी.”

वहीं, खान सर की देख-रेख कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि उनसे मिलने आए छात्रों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा गया है.

khan-sir-2

प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प

छात्रों ने शुक्रवार को बीपीएससी ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की थी, तब पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था. उस दिन छात्र बड़ी संख्या में घायल हुए. छात्रों की मांग है कि 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में एक ही शिफ्ट में कराई जाए और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर होने वाली धांधली बंद की जाए. संवाददाता ने बताया कि छात्रों ने शुक्रवार को बीपीएससी ऑफिस के घेराव का ऐलान किया था और इस दौरान छात्र बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए. हालांकि, जब वे बीपीएससी के ऑफिस की ओर बढ़े तो पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया. आंदोलनकारी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. कई छात्र बुरी तरह से घायल भी हुए. जिसके बाद यह खबर आई कि खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने इसका खंडन किया.

बिहार लोक सेवा आयोग की होनी है परीक्षा

इन दिनों पटना में हजारों अभ्यर्थी खान सर की अगुवाई में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. यह मामला बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक नई बहस को जन्म दे रहा है, जिसमें छात्रों और शिक्षा विशेषज्ञों के बीच गहरी चर्चा हो रही है कि क्या नॉर्मलाइजेशन परीक्षा में निष्पक्षता को प्रभावित करता है.

यह भी पढ़िए: Bihar लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें किस बात का है विरोध

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital