Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: खटारा सरकार की खटारा बस- अखिलेश ने फोटो शेयर कर साधा निशाना तो यूजर्स बोले- यह तो आपके जमाने की लग रही

Up Politics: अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर अपने ट्विटर अकाउंट से आए दिन कुछ न कुछ कमेंट करते रहते हैं. इससे पहले भी वे कई बार अपने ट्विटर हैंडल से यूपी रोडवेज की बस को लेकर सरकार पर सवालिया निशान लगा चुके हैं.

UP Politics

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Edited by Nitish Pandey

Up Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर अपने ट्विटर हैंडल से निशाना साधते हुए एक तस्वीर शेयर की है. अखिलेश यादव ने ‘खटारा सरकार की खटारा बस!’ लिखते हुए यह तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में एक बस जर्जर हालत में सड़क पर चल रही है. तस्वीर में दिख रही बस का पिछला हिस्सा गायब है और बस के अंदर लाइन में लगी सीट दिखाई दे रही है.

बस की सीट पर लोहे का कुछ सामान भी रखा है. वहीं बस पर रायबरेली डिपो लिखा हुआ है. अखिलेश के ट्वीटर हैंडल से इस खबर को शेयर करते ही इसपर कमेंट की बाढ़ आ गई है.

आए मजेदार कमेंट

अखिलेश के इस ट्विट पर यूजर्स के कई मजेदार कमेंट भी आए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह तो आपके जमाने की लग रही. वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि यही डबल इंजन है, इंजन बचा है बॉडी का पता नहीं. अखिलेश यादव के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मधु सुरैना नामक एक यूजर ने लिखा है कि आप लोगो के समय की लग रही है, पांच- छ साल मे खटारा नही होती है.’

इससे पहले भी कर चुके हैं तस्वीर शेयर

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर अपने ट्विटर अकाउंट से आए दिन कुछ न कुछ कमेंट करते रहते हैं. इससे पहले भी वे कई बार अपने ट्विटर हैंडल से यूपी रोडवेज की बस को लेकर सरकार पर सवालिया निशान लगा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: सपा से नफरत करते हैं लोग, उन्हें सत्ता में आने में लगेंगे 10 साल- ओम प्रकाश राजभर का दावा

अखिलेश यादव ने इसके पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ डिपो की बस को धक्का लगाते यात्रियों की तस्वीर शेयर की थी. तस्वीर शेयर करने के बाद उनका कहना था कि यूपी रोडवेज की बसों का खस्ता हाल भी उत्तर प्रदेश की बोजेपी सरकार जैसा है, जो तथाकथित डबल इंजन की सरकार होते हुए भी विकास के मार्ग पर चल नहीं पा रही है.

इसके अलावा अपने ट्विटर हैंडल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हो रहे काम की तस्वीर भी शेयर की थी और और रख-रखाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसा था. वहीं एक बार जर्जर एंबुलेंस की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital