PM Modi On Kolkata Anandpur Fire: कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है. PM नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय(PMO) मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के आनंदपुर में हुआ हालिया अग्निकांड अत्यंत दुखद और दर्दनाक है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं.
दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय(PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मृतकों के परिवार के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की. पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. साथ ही हादसे में घायलों को भी 50,000 रुपए दिए जाएंगे.
The recent fire mishap in Anandapur, West Bengal is very tragic and saddening. My condolences to those who have lost their loved ones. I pray that those injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The…
— PMO India (@PMOIndia) January 30, 2026
मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 25
बता दें कि कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 पहुंच गई है. वहीं राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के जानकार सूत्रों के अनुसार, कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है.
मामले का NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कोलकाता के आनंदपुर में आग लगने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है और संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को जल्द से जल्द कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. NHRC ने आनंदपुर में वाओ मोमो फैक्ट्री में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप वाली शिकायत के बाद इस मामले में कार्रवाई की.
26 जनवरी के दिन हुआ था भीषण हादसा
26 जनवरी की सुबह आनंदपुर में एक गोदाम के अंदर आग लगी थी. उस समय अंदर सो रहे कई मजदूर चपेट में आए थे. राज्य अग्निशमन सेवा विभाग और फोरेंसिक टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि आग ‘वाओ मोमो’ फैक्ट्री से नहीं, बल्कि पास के दुर्भाग्यपूर्ण पुष्पांजलि डेकोरेटर के गोदाम से लगी थी. हालांकि घटना के बाद गिरफ्तार किए गए पुष्पांजलि गोदाम के मालिक गंगाधर दास ने दावा किया कि आग सबसे पहले मोमो फैक्ट्री से फैली थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


