Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विदेशी मुद्रा की आड़ में मनी लॉन्ड्रिंग? कोलकाता में ED ने 2 कारोबारियों के यहां मारा छापा

Kolkata ED Raids: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय ने बालीगंज और न्यू अलीपुर में विदेशी मुद्रा कारोबार की आड़ में वित्तीय गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के तहत छापेमारी की.

ED raids in Kolkata

कोलकाता में ईडी की छापेमारी

Kolkata ED Raids: कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की. वित्तीय गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के तहत बालीगंज और न्यू अलीपुर इलाके में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

विदेशी मुद्रा कारोबार पर शक

सूत्रों के मुताबिक विदेशी मुद्रा विनिमय के धंधे की आड़ में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है. इसी मामले की जांच करते हुए ED की टीमों ने दो कारोबारियों के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है.

कागजात और वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड खंगालना शुरू

अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े कागजात और वित्तीय लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है. जांच में पैसों के स्रोत और उनके इस्तेमाल से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है.

सुबह से चल रही इस कार्रवाई ने बालीगंज और न्यू अलीपुर में हलचल बढ़ा दी है. स्थानीय लोग और कारोबारी इस छापेमारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

कुछ दिनों पहले ही ED ने चलाया था तलाशी अभियान

कुछ दिन पहले भी ED ने कोलकाता और आसपास के इलाकों में एक साथ कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था. नारकेलडांगा, नेताजीनगर और रवींद्र सरोवर समेत छह ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. उस दौरान कारोबारी अब्दुर जब्बार मोल्ला के घर पर भी तलाशी ली गई थी. आरोप था कि उन्होंने चिटफंड के जरिए बाजार से बड़ी रकम जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी.

विदेशी मुद्रा विनिमय से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच पर फोकस

ED के आरोपों के मुताबिक चिटफंड से जुटाई गई रकम को रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में निवेश किए जाने की आशंका थी. अब विदेशी मुद्रा विनिमय से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच पर फोकस है.

ये भी पढ़ें-‘विपक्ष अपने ही जाल में फंसा’, SIR विवाद पर संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला

बालीगंज और न्यू अलीपुर में जारी तलाशी अभियान पूरा होने के बाद जांच एजेंसी की रिपोर्ट पर सबकी नजर है. फिलहाल यह देखना होगा कि दस्तावेजों से क्या नई जानकारियां सामने आती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital