Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई आज, ‘तोड़फोड़’ करने पर 19 गिरफ्तार

Kolkata Trainee Doctor Rape Murder case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या की वारदात के विरोध में BJP का राष्ट्रीय महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में कैंडल मार्च निकालने जा रहा है.

Kolkata

कोलकाता में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन (फाइल फोटो)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

West Bengal News: प​श्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की वारदात का विरोध हो रहा है. अब देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर उतर आए हैं. दिल्ली AIIMS और भोपाल AIIMS सहित देश के कई अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप हो गई हैं. वहीं, सियासी दलों के नेता भी विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा बन रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महिला मोर्चा ने राज्य के सभी जिलों में 16 अगस्त की शाम कैंडल मार्च निकालने का फैसला क‍िया है. राष्ट्रीय महिला मोर्चा की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है क‍ि कैंडल मार्च के जर‍िए हम इस अत्यंत दुखद घटना पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं. उसमें लिखा, ‘यह घिनौना कृत्य पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और हम मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं.’

बंगाल में महिलाओं का प्रदर्शन

मेडिकल कॉलेज के बाहर निकलेगा मार्च

इस घटना के प्रति विरोध स्वरूप राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन के नेतृत्व में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह, संगीता यादव, गीता शाक्य एवं इंदु बाला गोस्वामी और पश्चिम बंगाल की प्रभारी पूजा कपिल मिश्रा के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा यह मार्च आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बाहर शाम छह बजे निकाला जाएगा.

इससे पहले 15 अगस्त को पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंदा बोस गुरुवार दोपहर ‘आरजी कर’ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. उन्‍होंने वहां जूनि‍यर डॉक्‍टर के साथ रेप व हत्या के खिलाफ वहां प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों से बातचीत की और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई आज

विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 अगस्त की देर रात मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं सामने आईं. इस मामले पर आज कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार व हत्या की वारदात के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.

Kolkata news

पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया

खबर यह भी है कि कोलकाता में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के बयान में कहा गया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आपातकालीन विभाग में हुई तोड़फोड़ के बाद यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 19 लोगों में से पांच की पहचान सोशल मीडिया फीडबैक के जरिए की गई.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital