बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन ने पूरे फिल्म जगत को गहरे शोक में डाल दिया है. 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह चुके धर्मेंद्र न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक भावुक इंसान भी थे. धर्मेंद्र की जिंदगी में कई अनकही कहानियां छुपी रहीं. ऐसा ही किस्सी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो है उनका पहला प्यार.
धर्मेंद्र का पहला प्यार
धर्मेंद्र का पहला प्यार न प्रकाश कौर थीं, न हेमा मालिनी, बल्कि पाकिस्तान की एक लड़की हमीदा थीं. धर्मेंद्र ने इस अधूरे प्यार का जिक्र खुद कभी सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में किया था. बेटे सनी देओल के सामने उन्होंने बचपन की उस मासूम कहानी को याद किया था. उन्होंने बताया था कि वह हमीदा से अपने रिश्तेदारों के गांव में पहली बार मिले थे. पहली नजर में ही उनका दिल हमीदा पर आ गया था. दोनों की नजरें मिलती थीं, लेकिन बातें सिर्फ मन ही मन होती थीं. धर्मेंद्र ने कहा था कि वह इतने शर्मीले थे कि कभी हिम्मत ही नहीं जुटा पाए कि हमीदा से अपने दिल की बात कह सकें.
भारत विभाजन से अधूरी रह गई कहानी
शो के दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने हमीदा की याद में एक कविता भी लिखी थी. उन्होंने शो में कहा था, “वो आठवीं में थी, मैं छठी में. मासूम उम्र थी, बस उसके पास बैठने भर से खुशी मिलती थी.” ये सब उस समय की बात है, जब भारत-पाकिस्तान का विभाजन नहीं हुआ था.
लेकिन 1947 के बंटवारे ने दोनों को हमेशा के लिए जुदा कर दिया. हमीदा सिंध चली गई और धर्मेंद्र भारत में रह गए. इस तरह उनका पहला प्यार अधूरा रह गया, लेकिन यादें जीवनभर उनके साथ रहीं. धर्मेंद्र ने आगे चलकर प्रकाश कौर और बाद में हेमा मालिनी से शादी की. लेकिन लेकिन उनका पहला प्यार हमीदा थी, जो भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद अधूरा रह गया.
एक अंत का युग
24 नवंबर को धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार सनी और बॉबी देओल ने किया. श्मशान घाट में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अन्य शुभचिंतक इस दिग्गज सितारे को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्रित हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन को “एक युग का अंत” बताया. धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया से चले गए हों, लेकिन उनकी कहानियां, उनका प्यार और उनका काम हमेशा अमर रहेगा.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे बॉलीवुड सितारे, सनी देओल के घर उमड़ी फिल्मी जगत की हस्तियां
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




