Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kushinagar News: कमलेश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कमलेश सिंह की हत्या के मामले में वांछित मुख्य हत्यारोपी धर्मेंद्र सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिली थी कि वह हाटा क्षेत्र में अपने किसी साथी से मिलने के लिए आया हुआ है.

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-केडी यादव 

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. इसी क्रम में कुशीनगर पुलिस ने सपा नेता इंजीनियर कमलेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पासवान को गिरफ़्तार कर लिया है. हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवरिया मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में धर्मेंद्र पासवान के दाहिने पैर में गोली लगी है. उसके पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक कंट्रीमेड पिस्टल, कारतूस, खोखा और बाइक बरामद की है.

बता दें कि 5 अगस्त को पुरानी रंजिश के चलते कमलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और हत्या का आरोप 50 हजार के इनामी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान पर लगा था. जानकारी सामने आ रही है कि इस पुरानी रंजिश में अब तक कमलेश सहित दोनों पक्षों से 16 लोगों की जान जा चुकी है. मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव निवासी जामवंती देवी के इंजीनियर बेटे की 5 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से ही घर में मातम पसरा हुआ है तो वहीं पुलिस ने इस मामले में ये बड़ी कार्रवाई की है. घायल धर्मेंद्र पासवान को हाटा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Assembly: जौनपुर के 205 स्कूलों पर सपा विधायक रागिनी सोनकर ने पूछे सवाल तो स्पीकर ने बीच में ही क्यों रोक दिया?

धर्मेंद्र पर था 50 हजार का इनाम

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कमलेश सिंह की हत्या के मामले में वांछित मुख्य हत्यारोपी धर्मेंद्र सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिली थी कि वह हाटा क्षेत्र में अपने किसी साथी से मिलने के लिए आया हुआ है. इसके बाद पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई थी, जिसे हत्यारोपी ने तोड़ दिया और बाइक से भागने का प्रयास किया. इस दौरान मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी. उसके पास से कमलेश सिंह की हत्या में प्रयुक्त कंट्रीमेड पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बाइक बरामद की गई है. उसका पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसकी वजह से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. उन्होंने ये भी बताया कि धर्मेंद्र को मिलाकर कमलेश हत्याकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

भाग रहे धर्मेंद्र पर पड़ी थी पुलिस की नजर

मंगलवार देर रात मुख्य हत्यारोपी धर्मेंद्र पासवान बाइक से कहीं भागने के चक्कर में था. तभी पुलिस की उस पर अचानक नजर पड़ी और फिर उसे हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर देवप्रीत डिग्री कॉलेज के पास रोकने की कोशिश की. पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर दी. घेराबंदी देखकर उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी और जवाब में पुलिस ने भी गोली दागी जो कि उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर हाटा सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

कमलेश को लगी थी पांच गोलियां

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव में देर रात स सपा नेता व इंजीनियर कमलेश सिंह को विपक्षियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी थी, जिससे कमलेश की हत्या हो गई थी. कमलेश को पांच गोलियां लगी थी. गंभीर हालत में उनको हाटा सीएचसी लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया था. हालांकि, परिजनों को तसल्ली नहीं हुई और फिर वह कमलेश को गोरखपुर ले गए थे और वहां भी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इस पर शव लेकर घर आ गए थे. इस हत्याकांड के बाद जहां घर में मातम पसर गया था तो वहीं गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. घटना की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ ही एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश सिंह और कसया के सीओ कुंदन सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और शांति व्यवस्था के मद्देनजर उसी रात में गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई थी.

पिता ने दी थी तहरीर

इस घटना के बाद कमलेश सिंह के पिता राधाकृष्ण सिंह ने तहरीर दी थी और मुख्य हत्यारोपी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पासवान, उसके भाई हरेंद्र पासवान, पिता पूर्व प्रमुख सुकदेव पासवान, माता पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरावती देवी और भरत पासवान सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था. इसी के बाद से पुलिस ने हत्यारों की तलाश तेज कर दी थी, जिसमें पुलिस ने भरत को तो दूसरे दिन ही देवरिया से गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital