देश

Lalitpur: पानी की जगह जमीन से निकली शराब… हैंडपम्प का हत्था चलाते दिखे पुलिस अधिकारी, वीडियो वायरल

Lalitpur: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले पानी की जगह पर शराब निकलने की घटना से हर कोई चौंक गया है. यहां पर हैंडपंप चलाने पर जब पानी की जगह शराब निकली तो पुलिस अधिकारी भी हैंडपंप का हत्था पकड़ कर चलाते नजर आए और फिर जमीन में छुपी बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बरामद की. मामला कोतवाली अंतर्गत ग्राम कबूतरा डेरा घटवार का है. दरअसल शुक्रवार को आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के खिलाफ छापामारी की कार्रवाई की थी. इसी दौरान एक हैंडपंप को देखकर विभाग को शक हुआ तो जब चलाकर देखा तो सभी भौचक्के रह गए क्योंकि हैंडपंप पानी की जगह पर कच्ची शराब उगल रहा था.

इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. मौके से आबकारी विभाग को 220 लीटर अवैध शराब जमीन में छुपी मिली. बता दें कि यहां पर कच्ची शराब का धंधा जोरों पर फलफूल रहा है. बताया जा रहा है कि शातिर यहां पर कच्ची शराब को जमीन में छुपा कर रखते हैं, ताकि किसी को कुछ पता न चल सके. इस पर आबकारी विभाग को जानकारी मिली तो मौके पर विभाग ने छापेमारी की. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जब विभाग की टीम मौके पर पुलिस के साथ छापा मारने पहुंची तो वहां पर हैंडपम्प लगा मिला. इस पर पुलिस अधिकारियों को शक हुआ तो हैडम्प चलाने लगे. इस पर नल से पानी की जगह पर शराब निकलने लगी तो पुलिस अधिकारी और आबकारी टीम ने हैंडपंप को उखाड़ दिया. इस पर जमीन के अंदर कच्ची शराब से भरी हुई टंकी दिखाई दी, जिसे बाहर निकाला गया. इस मौके पर आबकारी विभाग ने करीब दो हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया और 220 लीटर कच्ची शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “सोनभद्र की गरीब जनता को अभी तक नहीं मिली बिजली…मुझसे बड़ा नक्सली कौन…” ओम प्रकाश राजभर ने सांसदों-विधायकों को लिया आड़े हाथ

जमीन के अंदर रख देते हैं शराब की टंकी

आबकारी विभाग ने बताया कि, शातिर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि, कच्ची शराब निर्माण के कारोबारी आबकारी और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर उसी में टंकी रख देते हैं और ऊपर से मिट्टी डालकर उसे समतल करके टंकी में हैंडपंप लगा देते हैं. इससे प्रथम दृष्टया देखने में यही प्रतीत होता है कि हैंडपम्म जो लगा है वो पानी देने वाला है, लेकिन जब हैंडपम्म चलाया जाता है तो उसमें पानी की जगह पर शराब निकलती है. फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग इस क्षेत्र में होने वाले ऐसे अवैध कार्यों को लेकर लगातार अभियान चला रहा है.

पुलिस और आबकारी विभाग से बचने के लिए जमीन में छुपाते हैं शराब

जानकारी सामने आ रही है कि, जिले में कबूतरा जाति के लोग बड़े स्तर पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार करते हैं. बताया जाता है कि आबकारी विभाग और पुलिस से बचने के लिए ये लोग शराब को छुपाने के नए-नए तरीके निकाला करते हैं और शराब को जमीन में छुपा देते हैं ताकि किसी को शक न हो सके. हालांकि पुलिस ने इन लोगों की इस तरकीब पर भी पानी फेर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

9 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

23 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

37 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

51 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

57 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

58 minutes ago