Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लालू परिवार पर CM सम्राट की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: छिन गई Z+ सुरक्षा, तेज प्रताप के गार्ड भी हटे, BJP का करारा तंज

बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है. राज्य सुरक्षा समिति की रिपोर्ट के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस (Z+) सुरक्षा खत्म कर दी गई है. तेजस्वी की सुरक्षा घटी है और तेज प्रताप की Y श्रेणी पूरी तरह हटा ली गई है. पढ़ें पूरी खबर

Lalu Prasad Yadav VIP security

बिहार की राजनीति में इन दिनों सुरक्षा पर सियासत गरमाई है. सूबे की एनडीए (NDA) और ‘सम्राट’ सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पूरे परिवार के ‘वीआईपी स्टेटस’ पर करारा प्रहार किया है. राज्य सुरक्षा समिति (State Security Committee) की हालिया समीक्षा बैठक के बाद एक ऐसा फरमान जारी हुआ है, जिसने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है. पुरानी सुरक्षा को तत्काल प्रभाव से खत्म करते हुए डीजीपी को नए आदेश जारी कर दिए गए हैं.

लालू-राबड़ी की Z+ पर कैंची

विभिन्न पुलिस विंग्स की खुफिया रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा समिति ने कई बड़े कट्स लगाए हैं. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पास से पूर्व मुख्यमंत्रियों की हाई-प्रोफाइल ‘जेड प्लस’ (Z+) सिक्योरिटी को खत्म/कम कर दिया गया है. पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा के घेरे में भी बड़ी कटौती की गई है. सबसे बड़ा झटका लालू के बड़े लाल तेज प्रताप को लगा है. उनकी ‘वाई’ (Y) श्रेणी की सुरक्षा को पूरी तरह से हटा लिया गया है.

हालांकि, लालू की बड़ी बेटी व सांसद मीसा भारती के तीन अंगरक्षकों की सुरक्षा बरकरार रखी गई है. वहीं, तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव को भी एक अंगरक्षक की सुरक्षा मिलती रहेगी.

BJP का RJD पर तंज

लालू परिवार की सुरक्षा घटाए जाने पर बिहार की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है. बवाल बढ़ता देख भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा संभाला और RJD पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दो-टूक लहजे में कहा कि सुरक्षा कोई दिखावे की चीज नहीं है. “सुरक्षा समिति बार-बार समीक्षा करती है. जब किसी को असली धमकी मिलती है, तो सुरक्षा बढ़ाई जाती है, और जब कोई मामला नहीं होता, तो उसे सामान्य कर दिया जाता है. लालू परिवार चाहता है कि वो इसे ‘स्टेटस सिंबल’ बनाकर घूमे, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी.”

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में अन्नामलाई का ‘विस्फोट’! नई पार्टी का ऐलान, जाते-जाते खोला सबसे बड़ा राज

‘RJD के लोगों को ज्ञान की कमी है’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने RJD नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ‘ज्ञान की कमी’ है और हर चीज पर राजनीति करना उनकी फितरत बन गई है. उन्होंने पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बंगले पर RJD द्वारा उठाए जा रहे सवालों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह बंगला किसान आयोग के अध्यक्ष के नाम पर है. बहरहाल, VIP सुरक्षा छिनने के इस बड़े फैसले ने बिहार में सियासी पारे को उबाल पर ला दिया है और RJD खेमे में इस ‘सरकारी एक्शन’ को लेकर भारी बेचैनी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital