देश

पत्नी को लाखों रुपये का लोन लेकर करायी नर्सिंग की ट्रेनिंग, नर्स बनने बाद बोली- “मेरी लाइफ में कोई और आ गया, तुम दूसरी देख लो”

Johan and Meenakshi: उत्तर प्रदेश की ज्योति मौर्या की कहानी तो पूरे हिंदुस्तान में वायरल हो गई. वहीं अब उससे मिलती जुलती है एक और कहानी सामने आयी है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर नर्सिंग की पढ़ाई के लिए लाखों रुपये का लोन लिया था और वह एक नर्स बन चुकी है. इसके बाद ही उसने अपने पति को धोखा दे दिया और कहा कि अब मेरी जिन्दगी में कोई और आ गया है तुम कोई दूसरी देख लो. यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का है यहं जोहन नाम के शख्स ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर नर्स बनाया. इसके बाद वह उसे छोड़कर चली गयी है.

शख्स अनूपपुर जिले के पकरिया गांव में रहने वाला है और उसका नाम जोहन भारिया है. वह अपनी परेशानी को लेकर अनूपपुर कलेक्टर के पास पहुंचा था. जहां उसने बताया कि मेरी पत्नी मीनाक्षी मेरे पास नहीं आ रही है. शादी करने के बाद मैंने उसकी पढ़ाई पर बहुत खर्चा किया. अब वो मुझे पहचानने से इनकार कर रही है. हमारी बेटी को भी वह अपने साथ ले गई है. मेरी पत्नी को वापस मेरे पाए भिजवा दें.

1 लाख 15 हजार का लिया था लोन

जोहन भारिया ने बताया कि ”मीनाक्षी पढ़ने में काफी होशियार थी. मैंने 1 लाख 15 हजार रुपए खर्च करके उसे जीएनएम (GNM) की ट्रेनिंग कराई, उसके लिए अपनी बीमा पॉलिसी तुड़वा दी, अब मीनाक्षी मुझे पहचानने से इनकार कर रही है, मुझे अपनी पति मानने से मना कर रही है, कहती है कि उसकी लाइफ में कोई और आ गया है, मैं अब दूसरी पत्नी ढूंढ लूं,” जोहन ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा थी, लेकिन उसने इसके बावजूद उससे मंदिर में शादी की और पढ़ाई करने की इच्छा पूरी की, लेकिन वह अब धोखेबाज निकल गई है.

मिनाक्षी को क्यों पढ़ाया लिखाया ?

जोहन ने बताया कि वो पढ़ाई लिखाई में अच्छी थी और सरकारी नौकरियों की तैयारियां किया करती थी. उसने पटवारी भर्ती, शिक्षक और नर्सिंग का फार्म भरवाया था. इसके लिए पैसे की व्यवस्था उसके लिए किया करता था. इसके बाद उसने उसकी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करवायी, फिर वह जीएनएम की ट्रेनिंग के लिए मीनाक्षी खंडवा चली गई. अब वापस नहीं आ रही है. वह मेरे घर आने की बजाये अपने मायके चली जाती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago