Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Liquor Scam Case: मोहाली में AAP विधायक कुलवंत सिंह के आवास और दफ्तर पर ED की छापेमारी, केजरीवाल को भी मिला है समन

Liquor Scam Case: दिल्ली और पंजाब में शराब घोटाले के सिलसिले में AAP विधायक कुलवंत सिंह के यहां ED ने छापेमारी की है.

AAP विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर ED की छापेमारी

Liquor Scam Case: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होेने का नाम ही नहीं ले रही हैं. मनीष सिसोदिया, संजय सिंह के बाद जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ED ने रडार पर ले लिया है वहीं दिल्ली और पंजाब में शराब घोटाले के सिलसिले में AAP विधायक कुलवंत सिंह के यहां ED ने छापेमारी की है. मोहाली में उनके ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. वहीं कुलवंत सिंह के ऑफिस पर भी ईडी की टीम ने तलाशी ली है. कुलवंत सिंह के आवास और दफ्तर पर ED की टीम अभी बनी हुई है और वहां मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रही है.

हालांकि अभी तक इस बात की स्पष्ट तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है कि विधायक कुलवंत सिंह के आवास पर ईडी की यह छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है. लेकिन सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार मामला शराब घोटाले से जुड़ा होने की संभावना ज्यादा है. वहीं पर्यावरण मंजूरी से जुड़े एक मामले में भी कुलवंत सिंह पर आरोप लगे थे.

इसे भी पढ़ें: चुनावी रैली से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक! भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले- ये क्या हो रहा है भईया

शराब घोटाले के पंजाब लिंक पर ईडी कर रही काम

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने ट्वीट कर कहा है कि ‘दिल्ली और पंजाब के शराब घोटाले में आप विधायक कुलवंत सिंह पर ईडी ने छापेमारी की है. दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन करने के बाद अब ईडी ने इस शराब घोटाले के पंजाब लिंक पर काम करना शुरू कर दिया है. रुपये उजागर करने के लिए यह कवायद जरूरी है. पंजाब एक्साइज घोटाले में 550 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें सीएम भगवंत मान, हरपाल चीमा मुख्य दोषी हैं और मुख्य लाभार्थी आम आदमी पार्टी है.’

फिलहाल दिल्ली और पंजाब में शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की मोहाली में AAP विधायक कुलवंत सिंह के परिसरों पर छापेमारी चल रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital